टीवी मसाला

हाथ में पहनने वाली घड़ी से ऊर्फी ने बनाई ऐसी स्कर्ट, आपकी सोच से भी परे है एक्ट्रेस का ये लुक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 05:13 PM IST

Uorfi Javed Made An Outfit From Wrist Watches: टीवी एक्ट्रेस ऊर्फी जावेद का नया आउटफिट आपके होश उड़ा देगा। हाथ में पहनने वाली घड़ियों से ऊर्फी ने एक ऐसा स्कर्ट बनाया है जिसे देखने के बाद हर कोई हक्का-बक्का रह गया।

Image

Uorfi Javed Made A Skirt From Wrist Watches

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ ऊर्फी जावेद का वीडियो।
  • घड़ियों से एक्ट्रेस ने बनाया नया‌ स्कर्ट।
  • यह वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश।

Uorfi Javed New Creation From Wrist Watches Will Blow Your Mind: एक बार फिर ऊर्फी जावेद (Uorfi Javed) आपके होश उड़ाने वाली हैं। आपने घड़ियों को अकसर दीवार पर टंगा हुआ देखा होगा या फिर हाथ में पहना होगा। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि हाथ में पहने जाने वाली घड़ियों से आउटफिट भी बनाया जा सकता है। भले ही आपने ऐसा ना सोचा हो लेकिन ऊर्फी जावेद ने ऐसा करके दिखा दिया है (Uorfi Javed New Skirt)। बिग बॉस ओटीटी कंटेंस्टेंट के लिए कुछ भी करना मुश्किल नहीं है और यह उन्होंने हाथ में पहने जाने वाली घड़ी से ड्रेस बना कर साबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर ऊर्फी जावेद का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है जिसमें वह रिस्ट वॉच से बनाए गए स्कर्ट को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं (Uorfi Javed Made An Outfit From Wrist Watches)।

ऊर्फी जावेद (Uorfi Javed) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जो थोड़े ही देर में वायरल हो गया (Uorfi Javed Vide)। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊर्फी जावेद ने घड़ियों को आपस में जोड़कर अपने लिए एक स्कर्ट बनाई है (Uorfi Javed Dress)। अदाकारा ने एक बार फिर फैशन को नया रूप दे दिया है। इस स्कर्ट को ऊर्फी ने टी शर्ट के साथ पेयर किया है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को कर्ल किया है और लाइट मेकअप रखा है।

जैसे ही उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया वैसे ही लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। यह वीडियो देखने के बाद तो सबके होश उड़ गए। सच में ऊर्फी जावेद ने इस बार सबकी बोलती बंद कर दी है। कुछ लोगों ने ऊर्फी की तारीफ करते हुए कहा कि यह समय उनका है। तो कुछ लोगों ने कहा कि यह तो उनकी सोच से भी परे है। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'ये तो कोई सोच भी नहीं सकता था।' कुछ लोगों ने ऊर्फी से यह भी पूछ लिया कि घड़ियों में समय क्या दिखा रहा है। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा 'यार कल‌ से मेरी वाॅच नहीं मिल रही, आपने देखी है क्या कहीं।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article