New Entry in pishachini: ये तेरी गलियां, अपना टाइम भी आएगा और क्यों उत्थे दिल छोड़ आए जैसे शो में नजर आ चुकीं अभिनेत्री रेमन कक्कड़ एकबार फिर से चर्चा में हैं। अब खबर है कि अब रेमन कक्कड़, टेलीविजन शो पिशाचिनी की कास्ट का हिस्सा बन गई हैं। जी हां, पिशाचिनी सीरियल में रेमन कक्कड़ की नई एंट्री हुई है। अभिनेत्री ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है और आज रात के एपिसोड में उनकी एंट्री होगी।
इस बारे में रेमन कक्कड़ ने बताया, 'मुझे टीवी शो लिए हुए लगभग एक साल हो गया है। मैं वेब पर कुछ काम करने में बिजी थी। दिलचस्प बात यह है कि मैंने पिशाचिनी को तब साइन किया था जब यह इस साल अगस्त में शुरू हुआ था और मैं पहले एपिसोड का भी हिस्सा थी। लेकिन यह बस कुछ ही समय के लिए था और अब शो में मेरा ट्रैक खुलेगा।'
ऐसा होगा रेमन कक्कड़ का किरदार
पिशाचिनी में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए रेमन कक्कड़ ने बताया, 'यह पहली बार होगा, जब मैं एक सकारात्मक भूमिका निभाऊंगी। अब तक मैं केवल नकारात्मक या ग्रे सेड्स के साथ भूमिकाएं निभा रही हूं। यह पूरी तरह से सकारात्मक है, इसलिए यह एक नई भूमिका है और मेरे लिए चुनौती भी...। मैं नाशक की भूमिका निभाते हुए दिखाई दूंगी। शो में मेरा नाम कनिका शर्मा है और मैं पवित्रा की चाची हूं। मेरे पास कुछ अलौकिक शक्तियां हैं, जिनके साथ मेरा किरदार रोमांचक होगा। यह भूमिका बहुत शक्तिशाली है, कुछ ऐसा जो मैंने पहले कभी नहीं किया।'
टीवी पर सुपरनेचुरल शोज करने को लेकर अभिनेत्री बताती हैं, 'मुझे टीवी पर ऐसे शो देखने में बहुत मजा आता है, यह मजेदार और काल्पनिक है। और मुझे खुशी है कि मुझे ऐसे शो का हिस्सा बनने का मौका मिला। जिसमें मेरे पास अलौकिक शक्तियां होंगी।'
