Jennifer Winget This Co-Star To Make Comeback With Tum Se Tum Tak: जीटीवी पर इन दिनों कई टीवी शोज धूम मचा रहे हैं, जिसमें 'भाग्यलक्ष्मी' से लेकर 'कुमकुम भाग्य' तक शामिल है। लेकिन जीटीवी की टीआरपी रेटिंग बढ़ाने के लिए चैनल जल्द ही एक नया शो लेकर आ रहा है, जिसका टाइटल 'तुम से तुम तक' (Tum Se Tum Tak) तय किया गया है। जीटीवी के इस नए शो का पोस्टर भी वायरल हो गया है, जिसे देख कहा जा सकता है कि ये एक प्रेम कहानी होने वाली है। खास बात तो यह है कि इस शो के लिए टीवी के एक चर्चित एक्टर का नाम भी सामने आ रहा है, जिसने जेनिफर विंगेट के साथ 'बेहद 2' में मुख्य भूमिका अदा की थी। साथ ही वह 'खतरों के खिलाड़ी 6' के भी विजेता रह चुके हैं।
जीटीवी के नए शो 'तुम से तुम तक' (Tum Se Tum Tak) के साथ वापसी करने वाले वो स्टार कोई और नहीं बल्कि एक्टर आशीष चौधरी (Ashish Chaudhary) हैं, जो पहले भी कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आशीष चौधरी ने जीटीवी के 'तुम से तुम तक' के लिए मॉक शूट भी दिया है। 'तुम से तुम तक' जी मराठी के 'तुला पाहाट रे' का हिंदी वर्जन होगा। आशीष चौधरी की छोटे पर्दे पर वापसी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है।
जीटीवी के साथ छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं से टीवी सितारे
आशीष चौधरी (Ashish Chaudhary) के अलावा भी कई टीवी स्टार्स जीटीवी के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इस लिस्ट में प्रणाली राठौड़, गुरदीप पुंज और अक्षय बिंद्रा जैसे सितारे शामिल हैं। बता दें कि प्रणाली राठौड़ 'कुमकुम भाग्य' में लीप के बाद कदम रखेंगी और मुख्य भूमिका अदा करेंगी।
