TRP Week 39 Report TV Serials Top 5:: साल 2022 के 39वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी हो गई है। इस हफ्ते भी अनुपमा भी टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ। हालांकि, 38वें हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते शो की व्यूअरशिप में गिरावट दर्ज हुई है। रविवार की रात विद स्टार परिवार टॉप ने पांच में एंट्री ली है। वहीं, टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है टॉप पांच से बाहर हो गया है। गौरतलब है कि दशहरा की छुट्टी के कारण टीआरपी एक दिन देरी से जारी हुई है।
स्टार प्लस के शो अनुपमा इस हफ्ते टीआरपी की लिस्ट पर नंबर वन पर काबिज है। इस सीरियल की व्यूअरशिप में गिरावट आई है। 38वें हफ्ते में शो की टीआरपी तीन थीं। वहीं, इस हफ्ते शो की रेटिंग 2.8 है। शो के मौजूदा ट्रैक की बात करें तो पारितोष अपनी बेटी परी से मिलने के लिए किसी भी हद तक गिर जाएगा। नवरात्रि में डांडिया और गरबा पार्टी में तोषू को नहीं ले जाया जाएगा। ऐसे में वह अपनी बेटी परी को किडनैप कर लेगा। हालांकि, अनुपमा उसे ढूंढ लेगी और वापस घर ले जाएगी।

Anupama Serial
दूसरे नंबर पर गुम है किसी के प्यार में
आएशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा इस हफ्ते भी टीआरपी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। गुम है किसी के प्यार में को 2.6 प्वाइंट्स मिले हैं। शो में छह साल का लीप आने वाला है। फैंस विराट और सई के रीयूनियन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा सरगुन कौर लूथरा और अबरार काजी का शो ये हैं चाहतें तीसरे नंबर पर है। शो को 2.3 रेटिंग प्वाइंट मिले है। रविवार की रात विद स्टार परिवार के फिनाले 2.2 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर है। इस हफ्ते शो का फिनाले एपिसोड था।
स्टार प्लस का पॉपुलर शो इमली इस हफ्ते पांचवें नंबर पर है। शो को 2.0 रेटिंग प्वाइंट मिली है। सीरियल से इमली यानी सुंबुल तौकीर खान और आर्यन यानी फहमान खान बाहर हो गए हैं। सीरियल में इमली और आर्यन की बेटियों की कहानी दिखाई जा रही है।
