टीवी मसाला

Gia Manek से पहले इस हसीना को मिला था 'गोपी बहू' का रोल! ठुकराकर अब करती है पछतावा; बोली- काश उस दिन...(Exc)

Exclusive Priyamvada Kant Reveals She Rejected Gopi Bahu Role: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंवदा कांत ने बताया कि उन्होंने गोपी बहू का किरदार ठुकराया था, जिससे उन्हें आज भी पछतावा होता है।

Image

Gia Manek से पहले इस हसीना को मिला था गोपी बहू का रोल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Exclusive Priyamvada Kant Reveals She Rejected Gopi Bahu Role: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'साथ निभाना साथिया' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर जबरदस्त छाप छोड़ी है। शो को बंद हुए सालों बीत गए हैं, लेकिन आज भी इसका एक-एक किरदार लोगों को खूब पसंद है। 'साथ निभाना साथिया' सीरियल में गोपी बहू का किरदार खूब मशहूर हुआ था। आज भी इस किरदार से जुड़ी रील सोशल मीडिया पर वायरल होती है। यूं तो पहले जिया मानेक और बाद में देवोलीना भट्टाचार्जी ने इस रोल को बखूबी अदा किया। लेकिन शायद ही किसी को पता होगा कि गोपी बहू के किरदार के लिए एक्ट्रेस प्रियंवदा कांत (Priyamvada Kant) को भी अप्रोच किया गया था। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद टेली टॉक/जूम संग बातचीत के दौरान किया है। प्रियंवदा कांत ने बताया कि उन्हें ये किरदार ठुकराकर आज भी पछतावा होता है। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: बप्पा ने सुनी तुलसी की प्रार्थना, मिहीर की हुई वापसी!

    प्रियंवदा कांत (Priyamvada Kant) ने बताया कि उन्हें लगा कि शो का बजट कम है और पता नहीं कौन सा प्रोडक्सन हाउस है, जिसकी वजह से उन्होंने सीरियल को ना कह दिया। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, "एक जो शो उन्होंने मुझे कहा था कि आप फाइनल हो और बजट कम था शो का। मेरा 'बेताब' खत्म ही हुआ था और मैं दिल्ली जा रही थी। मैं फ्लाइट में थी और मुझे आद है कि प्रोडक्शन हाउस से फोन आया था कि स्टार प्लस का शो था 7:30 बजे शाम का। तब मैं सोनी का प्राइमटाइम करके आई थी और मुझे लगा कि 7:30 बजे शाम का शो और आधे पैसे, घर भी नहीं दे रहे थे। कुछ भी नहीं था।" जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: एक-दूजे से फिर भिड़े आसिफ खान और अमन गांधी, गाली-गलौज तक पहुंची बात

      प्रियंवदा कांत (Priyamvada Kant) ने पुराने किस्से को याद कर आगे कहा, "तो मुझे लगा कि मैं बालाजी से...और ये कौन सा प्रोडक्शन हाउस है? क्या ही मुझे क्या बनाएंगे? मुझे ऐसा लगा तो मैंने उन्हें मना कर दिया। अब मुझे नहीं पता कि मैं फाइनल थी या शॉर्टलिस्ट थी या मॉक शूट के लिए बुला रहे थे। मैंने तब मना कर दिया और रख दिया। वो शो था 'साथ निभाना साथिया' और मुझे जिया मानेक के रोल के लिए बुलाया जा रहा था, गोपी बहु के लिए।" प्रियंवदा कांत ने बताया कि उस वक्त वह कुछ चीजों को नहीं समझ पाईं, लेकिन अब उन्हें पछतावा होता है। एक्ट्रेस ने कहा, "ये बहुत बड़ा पछतावा है कि काश मैंने वो कॉल गंभीरता से ली होती। काश मैं उनसे मिलने चली जाती तो शायद हो सकता था।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article