Bigg Boss 20 Salman Khan On Weekend Ka War: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 20' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में हर कंटेस्टेंट अपनी गेम व अंदाज के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं आज 'बिग बॉस 20' का पहला वीकेंड का वार होने वाला है, जिससे जुड़े कई प्रोमो वीडियो सामने आ चुके हैं। पहले वीकेंड का वार पर नजर आया कि सलमान खान मानो काजी तौकीर के फैन ही बन गए। 'बिग बॉस 20' के प्रोमो वीडियो में सलमान खान ने जमकर काजी तौकीर की तारीफ की। हालांकि वीकेंड का वार पर कई कंटेस्टेंट्स ऐसे भी रहे, जो कि भाईजान के हत्थे चढ़े। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार से जुड़े सभी अपडेट्स पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: यंग डीएसए की ‘नहाते टाइम कॉल कर लूंगा’ वाली बात पर भड़कीं Kanika Mann, माही विज ने भी लगाई फटकार
वीकेंड का वार पर कंटेस्टेंट्स ने खोली एक-दूजे की पोल
सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स से आगे कहा कि इस घर में बिग बॉस कौन है और बिग लॉस कौन है। इसपर आसिफ खान और स्काउट ने अमन गांधी का नाम लिया। जबकि यंग डीएसए ने कनिका मान को घर का बड़ा लॉस बताया। आम्रपाली दुबे ने उदिति सिंह, गुल्लू ने स्काउट और माही विज ने लव गिल को घर का बड़ा लॉस बताया।
सलमान खान ने लगाई इन कंटेस्टेंट्स की क्लास
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में सलमान खान ने माही विज सहित कई सितारों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने माही विज से सवाल किया कि वह किसी की निजी जिंदगी को बार-बार क्यों खींच रही हैं। साथ ही सलमान खान ने माही विज द्वारा शो को 'डायवॉर्सी स्पेशल' कहने पर भी लताड़ लगाई। उन्होंने मेडिकल रूम वाले वाकये पर काजी तौकीर को भी आड़े हाथों लिया। हालांकि एक्टर ने काजी तौकीर की गेम का खुलासा नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 20' में इस सप्ताह एक भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं होगा।
