टीवी मसाला

Sambhavna Seth ने बचाई हाउसहेल्प की बहन की जान, बंधक बनाकर किया जा रहा था टॉर्चर

Sambhavna Seth Rescuses Househelp Sister: भोजपुरी और टीवी की दुनिया में पहचान बनाने वाली संभावना सेठ हाल ही में अपनी हाउसहेल्प की बहन के लिए मसीहा बनीं।

Image

Sambhavna Seth हाउसहेल्प की बहन के लिए बनीं मसीहा (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब)

Sambhavna Seth Rescuses Househelp Sister: भोजपुरी और टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली संभावना सेठ अक्सर चर्चा में रहती हैं। संभावना सेठ व्लॉग शेयर कर फैंस के साथ खूब जुड़ी रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने व्लॉग में दिल दहलाने वाली घटना बताई है। संभावना सेठ ने बताया कि उनकी हाउसहेल्प गुड़िया की बड़ी बहन को एक कपल ने अपने घर में बंधक बना लिया था। यहां तक कि उसे खाने-पीने के लिए भी नहीं दिया जाता था। संभावना सेठ ने बताया कि कैसे उन्होंने पूरी रात पुलिस स्टेशन में बिताते हुए अपनी हाउसहेल्प की बहन की जान बचाई है। संभावना सेठ ने इससे जुड़ी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: संभावना सेठ से काम देने का वादा कर मुकर गए थे सलमान खान, सालों बाद राज खोलते हुए बोलीं- वो मुझसे चिढ़े हुए थे

    संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, "एक परेशान कर देने वाला मामला खारघर से सामने आया है। एक हाउसहेल्प को जबरदस्ती गलत तरीके से बॉम्बे हाईकोर्ट की वकील और उसके पति द्वारा बंधक बनाया गया था। उसके साथ बुरा बर्ताव किया गया और उसे खाना व सैलरी भी नहीं दी गई। उसके साथ बर्बरतापूर्वक व्यवहार करते हुए उसे 18 पेट्स के वेस्ट को साफ करने के लिए मजबूर किया गया। जब उसने ये नौकरी छोड़ने की कोशिश की तो उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'भौकाल जल्द शुरू होगा...' Mirzapur The Movie का धांसू ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज
      Sambhavna Seth ने बचाई हाउसहेल्प की बहन की जान

      Sambhavna Seth ने बचाई हाउसहेल्प की बहन की जान

      संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने पोस्ट में आगे लिखा, "पीड़िता को अब बचा लिया गया है और बांगर नगर पुलिस थाने में मामले को लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। हालांकि मामले में खारघर पुलिस ने अभी तक कोई एक्शन हीं लिया है। जबकि वो पेट अभी भी वहीं हैं और परेशानी झेल रहे हैं। ये केवल एक पीड़िता के बारे में नहीं है, बल्कि न्याय, इंसानियत और जवाबदेही के बारे में है।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article