टीवी मसाला

Bigg Boss 16: पहले दिन ही भिड़े टीना दत्ता और श्रीजिता डे, बिग बॉस ने कन्फेशन रूम में बुलाया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 10:21 PM IST

Tina Datta and Sreejita De Fight in Bigg Boss 16: अब बिग बॉस 16 के आने वाले एपिसोड में 2 दोस्त आपस में भिड़ते दिखने वाले हैं। बिग बॉस में अब श्रीजिता और टीना आपस में भिड़ने वाले हैं।

Image

sreejita de & tina dutta

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 शुरू हो चुका है। सलमान खान एकबार फिर से 16वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस 16 के मंच पर पहले दिन दो ऐसी घटनाएं हुईं, जिसने फैंस को झकझोर कर रख दिया। सबसे पहले साजिद खान एक कंटेस्टेंट के रूप में सामने आए और दूसरी बात उतरन की दो राइवल अभिनेत्रियां टीना दत्ता और श्रीजिता डे भी इस सीजन का हिस्सा बन चुकी हैं। अब बिग बॉस 16 के आने वाले एपिसोड में 2 दोस्त आपस में भिड़ते दिखने वाले हैं। बिग बॉस में अब श्रीजिता और टीना आपस में भिड़ने वाले हैं। दोनों अपनी दोस्ती को लेकर शो में भिड़ेंगे।

बिग बॉस के सामने बहस करेंगे टीना दत्ता और श्रीजिता डे

चैनल द्वारा बिग बॉस-16 का नया प्रोमो जारी किया गया है। जिसमें हमें बिग बॉस के 2 कंटेस्टेंट भिड़ते दिख रहे हैं। जैसा कि प्रोमो में देख सकते हैं कि टीना दत्ता और श्रीजिता डे को बिग बॉस कनफेशन रूप में बुलाते हैं। टीना दत्ता और श्रीजिता डे ने सीरियल उतरन में और उसके बाद एक अन्य शो में भी साथ काम किया था। वे दोस्त रहे हैं लेकिन दोनों के बीच कोल्ड वॉर की खबरें आई थीं। जैसा कि दोनों एक्ट्रेसेस ने बिग बॉस 16 के घर में बेहद शानदार तरीके से खुद को दोस्त बताते हुए एंट्री ली थी। वहीं बिग बॉस को दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं होने की सूचना थी। अब इसकी एक झलक शो में पहले दिन ही देखने को मिल गई है।

बिग बॉस 16 के आने वाले एपिसोड में हम बिग बॉस को टीना दत्ता और श्रीजिता डे से उनके बॉन्डिंग के बारे में सच्चाई पूछते हुए देखेंगे। ऐसा लगता है कि वह अपने असली बॉन्ड और कथित कोल्ड वॉर को छुपा रही हैं। लेकिन दोनों कंटेस्टेंट का अब आमना-सामना होगा। शो में टीना यह बनाएंगी कि वे दोस्त हैं। वहीं श्रीजिता फिर से यह बताएगी कि टीना चाहती हैं कि सब कुछ उसकी इच्छा और आज्ञा के अनुसार हो। टीना उन्हें छोटी-छोटी बातें कहती हैं। घर में घुसने से पहले सलमान खान ने टीना और श्रीजिता से उनके बारे में अच्छी और बुरी बातें लिस्ट करने को कहा था। जहां टीना ने कहा कि श्रीजिता कभी उनका फोन नहीं उठाती, वहीं श्रीजिता ने उन्हें दबंग बताया था।

दोनों एक्ट्रेसेस के बीच कोल्ड वॉर के बारे में बात करते हुए, रिपोर्टों में कहा गया है कि उतरन के सेट पर दोनों के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा था। दोनों के बीच झड़प की खबरें आई थीं। देखते हैं कि शो में उनकी दुश्मनी जारी रहती है या बिग बॉस के घर के अंदर उनका बॉन्ड मजबूत होता है?

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article