टीवी मसाला

टीवी की संस्कारी बहू ने बिकिनी पहनकर समंदर किनारे दिए ऐसे-ऐसे पोज, फोटोज देख लोग बोले- 'हद कर दिया तुमने'

Nia Sharma Got heavily Trolled: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। निया शर्मा की हर अदा पर लोग फिदा है। हालांकि कई बार निया लोगों के निशाने पर आ जाती है। इस बीच निया शर्मा की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर लोगों का पारा हाई हो गया है।

Image

pic credit- nia sharma instagram

Nia Sharma Got heavily Trolled: टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं हैं, जो कि बोल्डनेस के मामले में बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती हैं। इस लिस्ट में निया शर्मा का नाम शामिल है। निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें-वीडियोज शेयर करती रहती हैं। निया शर्मा का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही छा जाता है। इस बीच निया शर्मा की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट पर छा गई हैं। हालांकि कुछ लोगों का निया शर्मा का ये अंदाज पसंद नहीं आया है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

निया शर्मा को लोगों ने किया ट्रोल

टीवी अदाकारा निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर और वीडियो शेयर किया है। लेटेस्ट पोस्ट में निया शर्मा बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। निया समंदर किनारे में एक से एक पोज दे रही हैं। निया शर्मा का हर एक पोज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। निया शर्मा का ये पोस्ट देख कई लोग भड़क गए है। ये लोग निया शर्मा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'निया शर्मा अब तो ये सब मत किया करो।' दूसरे ने लिखा, 'क्या जरूरत है ऐसी तस्वीरें शेयर करने की।' अन्य ने लिखा, 'कुछ तो शर्म करो।'

चर्चा में रहती हैं निया शर्मा

बताते चलें कि निया शर्मा ने 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'जमाई राजा', 'इश्क में मरजावां' और 'नागिन 4' जैसे टीवी शोज में अपना जलवा बिखेरा है। उन्होंने टीवी शो 'काली - एक अग्निपरीक्षा' से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 8' में भाग लिया और फाइनलिस्ट रहीं। 2020 में, वह 'खतरों के खिलाड़ी - मेड इन इंडिया' की विजेता बनीं। वह डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में भी एक प्रतियोगी के रूप में नजर आई थी। मालूम हो कि निया शर्मा की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार रहते हैं। निया शर्मा को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article