टीवी मसाला

हद से ज्यादा खूबसूरत होना TV के इस एक्टर के लिए बना मुसीबत, फिल्म से रातों-रात किया गया बाहर; नाम जान होंगे हैरान

This Popular Actor Rejected By Hindi Film Director For Being Too Good Looking: टीवी के पॉपुलर एक्टर ने हाल ही में बताया है कि उन्हें हद से ज्यादा खूबसूरत होने के लिए एक मूवी से बाहर कर दिया गया। इस बात से उन्होंने सालों बाद पर्दा उठाया है। उनका नाम जान फैंस भी हैरान रह जाएंगे।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

This Popular Actor Rejected By Hindi Film Director For Being Too Good Looking: बॉलीवुड के बहुत से सितारों ने बताया था कि उन्हें बेहद खूबसूरत होने के कारण फिल्मों से बाहर कर दिया गया। इस लिस्ट में दीया मिर्जा से लेकर कृति सेनन का नाम शामिल है। हैरत की बात तो यह है कि हमारे टीवी के एक काफी पॉपुलर एक्टर भी इस चीज का शिकार हो चुके हैं। उन्हें उनके गुड लुक्स के लिए एक हिंदी फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने मूवी से बाहर कर दिया। जबकि वह पहले फिल्म के लिए चुने जा चुके थे और उनका लुक टेस्ट भी हो चुका था। इस बात का खुलासा खुद उस एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में किया है।

टीवी के वह एक्टर कोई और नहीं बल्कि नकुल मेहता (Nakuul Mehta) हैं, जिन्होंने 'इश्कबाज' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे सीरियल्स से लोगों का खूब दिल जीता है। नकुल मेहता कई ओटीटी शोज में भी हाथ आजमा चुके हैं। नकुल मेहता ने न्यूज 18 को दिये इंटरव्यू में बताया कि उन्हें गुड-लुकिंग होने के कारण एक बॉलीवुड डायरेक्टर ने बड़ी हिंदी फिल्म से बाहर कर दिया था। इस घटना को याद करते हुए एक्टर ने कहा, "जो अजीब चीज मेरे साथ हुई थी। एक मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे और मैं उनके साथ एक जबरदस्त फिल्म सीक्वल करने वाला था। सारी चीजें हो चुकी थीं। हमने पिक्चर शूट किये और तारीखें भी मिल गईं। मैं एक्टिंग वर्कशॉप पर ही था कि उन्होंने मुझे बुलाया और कहा, "मैं इसके बारे में सोच रहा था और मुझे लगता है कि तुम इस हिस्से के लिए कुछ ज्यादा ही खूबसूरत हो।"

नकुल मेहता (Nakuul Mehta) ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मैंने भी उन्हें कहा कि ठीक है। ये एक राजस्थान के राजकुमार का किरदार था, जिसे मैं निभाने वाला था। लेकिन मैं सोचने लगा कि मेरे लुक से किरदार का क्या लेना-देना है। उसके बाद मुझे एहसास हुआ कि उनके पास मना करने का कोई और अच्छा बहाना नहीं था। मुझे नहीं समझ आया कि क्या करना है। मैं ऐसा था कि अरे ये कह क्या रहे हैं?" एक्टर ने बताया कि वह फिल्म बाद में नहीं बन पाई और उन डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को हाल ही में जेल भी जाना पड़ा था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article