टीवी मसाला

बॉलीवुड के बाद अब TV में धाक जमाएगा ये एक्टर, Eisha Singh-Vijayendra Kumeria के नए शो से करेगा डेब्यू

This Bollywood Actor To Debut In TV: टीवी पर जल्द ही ईशा सिंह और विज्येंद्र कुमेरिया के नए शो के साथ अब बॉलीवुड के भी एक चर्चित एक्टर छोटे पर्दे पर डेब्यू करते दिखाई देंगे।

Image

ईशा सिंह, विज्येंद्र कुमेरिया के नए शो से टीवी में कदम रखेगा ये बॉलीवुड एक्टर (फोटो क्रेडिट- स्टार्स इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  1. टीवी पर कदम रखने वाले हैं संजय सुरी।
  2. ईशा सिंह और विज्येंद्र कुमेरिया के शो में आएंगे नजर।
  3. कलर्स के शो में दिलचस्प किरदार निभाएंगे संजय।

This Bollywood Actor To Debut In TV: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ईशा सिंह और एक्टर विज्येंद्र कुमेरिया एक बार फिर से छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ईशा सिंह और एक्टर विज्येंद्र कुमेरिया नए शो के साथ अपनी धाकड़ वापसी करेंगे। उनका अपकमिंग टीवी शो आईपीएल 2026 के बाद कलर्स टीवी पर दस्तक देने वाला है। लेकिन इस सीरियल को अभी से ही जबरदस्त बनाने के लिए मेकर्स ने बड़ा दांव खेला है। बताया जा रहा है कि ईशा सिंह और विज्येंद्र कुमेरिया के इस शो में बॉलीवुड एक्टर भी कास्ट होने वाले हैं जो छोटे पर्दे पर डेब्यू करते दिखाई देंगे। ईशा सिंह और विज्येंद्र कुमेरिया के सीरियल के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। यह भी पढ़ें: TV की इस हसीना ने शादी की सालगिरह से पहले की खुदकुशी, मौत से पहले हुई थी पति संग बहस

बॉलीवुड के वो एक्टर कोई और नहीं संजय सुरी (Sanjay Suri) हैं जो कई हिट मूवीज में नजर आ चुके हैं। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरियल 'जुही मुई' में संजय सुरी एक्ट्रेस ईशा सिंह के पिता का किरदार अदा करते दिखाई देंगे। उनकी मौजूदगी सीरियल को दिलचस्प मोड़ देती हुई नजर आएगी। इस शो के जरिए अब संजय सुरी के फैंस को टीवी पर उनकी एक्टिंग का कमाल देखने को मिलेगा। हालांकि इस मामले पर अभी तक संजय सुरी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। यह भी पढ़ें: Naagin 7 के ट्रोलर्स को Ekta Kapoor ने दिया मुंहतोड़ जवाब, भड़कते हुए बोलीं- 'मैं कुछ भी कर लूं...'

संजय सुरी टीवी में करेंगे डेब्यू

संजय सुरी टीवी में करेंगे डेब्यू, फोटो क्रेडिट- संजय सुरी इंस्टाग्राम

बॉलीवुड और ओटीटी में हाथ आजमा चुके हैं संजय सुरी

बता दें कि संजय सुरी (Sanjay Suri) ने बॉलीवुड फिल्मों में तो काम किया ही है, जिसमें 'झंकार बीट्स', 'माय ब्रदर...निखिल' और 'आई एम' शामिल है। बॉलीवु़ मूवीज के साथ-साथ संजय सुरी ने ओटीटी पर भी कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि छोटे पर्दे पर उनकी एंट्री उनके करियर को किस मोड़ पर लेकर जाएगी।

top 7 tv gossips 5 april 2026 (6)

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

दूसरी ओर ईशा सिंह (Eisha Singh) और विज्येंद्र कुमेरिया (Vijayendra Kumeria) के करियर की बात करें तो जहां ईशा सिंह आखिरी बार 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आई थीं। हालांकि इसके साथ-साथ उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज भी किये। वहीं दूसरी ओर विज्येंद्र कुमेरिया सीरियल 'जागृति' में आखिरी बार दिखाई दिये थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article