Munawar Faruqui vs Abhishek Malhan: रियलिटी शो द ट्रेटर 2 शुरू हो गया है और इस शो की वजह से सोशल मीडिया पर काफी हलचल है। शो के पहले एपिसोड में ही मुनव्वर फारूकी बाहर हो गए। इतना ही नहीं, शो में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) के रिश्ते कुछ ठीक नहीं दिखे, जिसकी झलक अब बाहर दिख गई है। मुनव्वर फारूकी और अभिषेक मल्हान ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे के खिलाफ कदम उठाया है, जिससे साफ हो गया कि वह द ट्रेटर्स 2 के बाद एक दूसरे से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते हैं और उनके इस फैसले से फैंस तक हैरान हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Traitors 2: 'मरना पसंद...' Munawar Faruqui ने इविक्शन के बाद किया शॉकिंग पोस्ट, दिखाई कंटेस्टेंट्स की हकीकत
अभिषेक मल्हान और अभिषेक मल्हान ने किया अनफॉलो
द ट्रेटर्स 2 से बाहर आने के बाद मुनव्वर फारूकी शो के बाकी कंटेस्टेंट्स के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभिषेक मल्हान से किनारा कर लिया है। सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिससे खुलासा हुआ है कि मुनव्वर फारूकी ने अभिषेक मल्हान को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। दूसरी तरफ अभिषेक मल्हान ने भी मुनव्वर को अनफॉलो कर दिया है। इसके जरिए मुनव्वर और अभिषेक ने एक दूसरे के बीच खराब रिश्ते का हिंट दे दिया है। बता दें कि मुनव्वर शो से बाहर हैं, लेकिन अभिषेक मल्हान अभी भी शो में बने हुए हैं और वह अपने मास्टरमाइंड गेम से हर किसी को इन्फ्लुएंस कर रहे हैं। महज तीन एपिसोड में ही अभिषेक को शो में मास्टरमाइंड का टैग मिल चुका है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: मायरा को जेल की चक्की पिसवाएगा दमानी परिवार, अरमान-अभिरा से लेंगे बदला?
Munawar Faruqui vs Abhishek Malhan
