Ridhima Pandit on Krishna Shroff: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द 50' ने इन दिनों धमाल मचा रखा है। इस शो से एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले शो में निक्की तंबोली और रजत दलाल के बीच चाहत पांडे को विवाद हो गया था। इसके बाद चाहत पांडे ने अपने और रजत दलाल के रिश्ते को लेकर सफाई भी दी थी। इन सब के बाद हाल ही में एक एपिसोड में रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) ने कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) पर खूब खरी खोटी सुनाई है। तो चलिए जानते हैं रिद्धिमा पंडित और कृष्णा श्रॉफ के बीच क्या विवाद हुआ है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
कृष्णा श्रॉफ-रिद्धिमा पंडित के बीच हुआ विवाद
पिछले एपिसोड में कृष्णा श्रॉफ ने कहा कि अब कमजोर खिलाड़ियों को अपनी ही टीम से बाहर करने का सही समय है। उसने कहा, 'अपनी टीम से कचरा निकालने का टाइम आ गया है।' इसके बाद कृष्णा ने शिव, नेहल और करण जैसे टीम के अन्य सदस्यों से भी यही बात की। हैरानी की बात ये है कि सबने एक सुर में कहा कि रिद्धिमा उनकी टीम में कमजोर कड़ी है। अब इसको लेकर रिद्धिमा पंडित का रिएक्शन सामने आ गया है। रिद्धिमा पंडित ने कृष्णा द्वारा उन्हें 'कचरा' कहे जाने पर बहुत गुस्सा जताया। रिद्धिमा पंडित ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'तो अब कल किसी की बहन या बेटी होना जिनकी 'पहचान' है, वो सेल्फ-मेड लोगों पर कीचड़ उछालने से या 'कचरा' उछालने से पीछे नहीं हट रही। अरे बहन हिंदी में बोल रही हूं, खास तेरे लिए इंग्लिश में लिखा है, तुमको समझ में आता है? कि अभी भी क्यूट बनने का एक्टिंग करती हो...'
कौन है कृष्णा श्रॉफ?
कृष्णा श्रॉफ बॉलीवुड के जाने-माने स्टार जैकी श्रॉफ की बेटी और एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन हैं। कृष्णा श्रॉफ अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। इन दिनों कृष्णा श्रॉफ टीवी शो द 50 में धमाल मचा रही हैं। रिद्धिमा पंडित के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
