टीवी मसाला

The 50: सबको मात देकर विजेता बना ये कंटेस्टेंट, साथ घर ले गया ईनाम के 50 लाख रुपये

The 50 This Contestant Become Winner Of Reality Show: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द 50' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बीते दिन शो का फिनाले शूट हुआ। जिसमें चार कंटेस्टेंट्स ने फिनाले में एंट्री की थी। वहीं अब विजेता का नाम भी सामने आ चुका है।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम, जियो हॉटस्टार

The 50 This Contestant Become Winner Of Reality Show: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द 50' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'द 50' में 50 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की थी, जिसमें टीवी से लेकर सोशल मीडिया के कई दिग्गज लोग शामिल थे। हर किसी ने अपनी ओर से मानसिक और शारीरिक ताकत दिखाते हुए 'द 50' में बाजी मारने की कोशिश की। लेकिन फिनाले में चार 4 कंटेस्टेंट्स की ही एंट्री हो पाई। बीते दिन 'द 50' का फिनाले शूट हुआ। वहीं अब कलर्स के इस पॉपुलर शो के विजेता का नाम भी सामने आ चुका है। 'द 50' (The 50) के विनर का नाम सुन दर्शकों की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है।

'द 50' (The 50) के फिनाले की शूटिंग बीते दिन हुई थी। इस फिनाले में शिव ठाकरे, रजत दलाल, कृष्णा श्रॉफ और फैजल शेख ने एंट्री की थी। लेकिन फिनाले के शुरुआत में ही रजत दलाल को शो से बाहर होना पड़ा। वहीं दूसरी ओर तीसरे स्तान पर आकर कृष्णा श्रॉफ भी 'द 50' से बाहर हो गईं। 'द 50' के फिनाले की आखिरी रेस में फैजल शेख और शिव ठाकरे ने अपनी किस्मत आजमाई। वहीं इस प्रतियोगिता में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैजल शेख को मात देते हुए शिव ठाकरे ने विजेता की उपाधि अपने नाम की। 'बिग बॉस' फेम शिव ठाकरे को 'द 50' में जीतने पर 50 लाख रुपये ईनाम में मिले।

'द 50' (The 50) के विजेता से जुड़ी जानकारी बिग बॉस तक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है। बता दें कि 'द 50' में शिव ठाकरे के विजेता बनते ही फैंस ने उन्हें जमकर बधाइयां दीं। 'द 50' से पहले शिव ठाकरे ने 'बिग बॉस मराठी' में भी जीत दर्ज की थी। इसके अलावा वह 'बिग बॉस 16' के फिनाले तक भी पहुंचे थे। लेकिन वहां एमसी स्टेन ने जीत दर्ज की थी और शिव ठाकरे फर्स्ट रनरअप बने थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article