The 50 Elimination: बॉलीवुड की जानी-मानी स्टार फराह खान (Farah Khan) का टीवी के रियलिटी शो द 50 (The 50) इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी शो से कोई वीडियो वायरल हो जाता है, तो कभी किसी का बयान धमाल मचा देता है। लेकिन इस सब के बीच शो से एक और कंटेस्टेंट को बाहर कर दिया गया है। इस कंटेस्टेंट का नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। तो चलिए जानते हैं किस कंटेस्टेंट को शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
इस कंटेस्टेंट को किया गया बाहर
फराह खान का शो द 50 एक बार फिर से खबरों में आ गया है। इसकी वजह एक कंटेस्टेंट का बाहर होना है। Filmy Window की रिपोर्ट के अनुसार, अरबाज पटेल (Arbaz Patel) ने प्रिंस नरूला पर हाथ उठाया। पूरा मामला तब शुरू हुआ जब निक्की तंबोली ने अरबाज को बताया कि प्रिंस ने उसके शरीर को लेकर बॉडी शेमिंग की टिप्पणी की थी। बता दें कि निक्की कुछ दिन पहले शो से एलिमिनेट हो गई थीं, लेकिन बाद में वो वापस घर में एंट्री कर गईं। घर लौटते ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अरबाज को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद निक्की ने प्रिंस से उनके कमेंट्स को लेकर सीधे बहस की। अरबाज को ये बात इतनी नागवार गुजरी कि वो गुस्से में अपना आपा खो बैठे। उन्होंने प्रिंस के साथ झगड़ा किया और आखिरकार उन्हें जोर का थप्पड़ जड़ दिया। इस पूरी घटना के बाद 'द लायन' ने अरबाज पटेल को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
बाकी लोगों ने किया बीच-बचाव
झगड़े के दौरान जब दोनों के बीच हाथापाई हुई, तो बाकी कंटेस्टेंट्स बीच-बचाव में आ गए। इसी बीच सिद्धार्थ ने लायन से कहा कि अगर शो में हिंसा की कोई जगह नहीं है, तो या तो इस घटना के लिए किसी को बाहर किया जाए या फिर वो खुद शो छोड़कर चले जाएंगे। लेकिन चूंकि नियम तोड़ने वाला अरबाज था, इसलिए उसे ही बाहर का रास्ता दिखाया गया। आपको बता दें कि लायन ने पहले भी घरवालों को कई बार साफ चेतावनी दी थी कि उनके महल में हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस घटना के बाद अरबाज को तुरंत शो से निकाल दिया गया।
