Nikki Tamboli ने पिता के खिलाफ जाकर थामा Arbaaz Patel का हाथ, रोते-रोते बोलीं- धर्म अलग है और डर लगता है...

Nikki Tamboli Cries As Arbaaz Patel Proposed Her: 'द 50' में बीते दिन अरबाज पटेल ने घुटनों पर बैठकर निक्की तंबोली को प्रपोज किया। वहीं निक्की तंबोली इस खास पल में रो पड़ीं। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने अरबाज पटेल को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, क्योंकि उनका धर्म अलग-अलग है।

Nikki Tamboli Cries As Arbaaz Patel Proposed Her: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। निक्की तंबोली 'द 50' में नजर आ रही हैं, जहां वह अपनी गेम और बेबाक अंदाज से लाइमलाइट लूटने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। निक्की तंबोली को बीते दिन 'द 50' में अरबाज पटेल ने घुटने पर बैठकर प्रपोज किया। वहीं निक्की तंबोली, अरबाज (Arbaz Patel) का प्रपोजल सुनकर न केवल भावुक हो गईं, बल्कि उन्होंने शो में अपने दिल का गुबार भी निकाला। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने पिता के खिलाफ जाकर अरबाज पटेल का हाथ थामा है। एक्ट्रेस ने 'द 50' में रहते हुए कहा कि उन्हें इस पल का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन वह डरती भी हैं, क्योंकि वे दोनों अलग-अलग धर्म से आते हैं।

निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने अरबाज पटेल के प्रपोजल के बाद 'द 50' में रोते-रोते अपने दिल की बात कही। एक्ट्रेस ने कहा, "इस पल के लिए हमेशा मैंने चाहा है, लेकिन डर लगता है, क्योंकि हम अलग-अलग धर्मों से आते हैं। पिछले डेढ़ साल से हम साथ हैं, लेकिन मेरे पिता इस चीज को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। मैं मेरे पिता के खिलाफ गई हूं, क्योंकि मेरी मां ने समझाता है कि आप किसी के लिए अपने प्यार का त्याग मत करो। मेरा मेरे पिता के लिए प्यार अलग है और अरबाज के लिए प्यार अलग है। मैं उम्मीद करती हूं कि वो मेरी बात समझें, क्योंकि मैं सच में अरबाज पटेल से प्यार करती हूं।"

End of Feed