टीवी मसाला

Teri Meri Doriyaann: जतिन अरोड़ा के बाद अब इस हसीना ने भी छोड़ा शो, मेकर्स की बढ़ी चिंता

Prachi Hada Exit From Teri Meri Doriyaann: टीवी के लोकप्रिय सीरियल 'तेरी मेरी डोरियां' (Teri Meri Doriyaann) में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो जतिन अरोड़ा के बाहर होने के बाद अब इस सीरियल में अहम किरदार निभा रहीं प्राची हांडा ने भी शो छोड़ दिया है।

Image

Teri Meri Doriyaann

Teri Meri Doriyaann: स्टार प्लस का एक सीरियल इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शुरुआत से ही यह शो दर्शकों के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ने में कामयाब रहा है। जी हां, हम 'तेरी मेरी डोरियां' (Teri Meri Doriyaann) की ही बात कर रहे हैं। इस सीरियल में विजयेंद्र कुमेरिया को अंगद बरार के किरदार में देखा जा रहा है, दूसरी ओर हिमांशी पाराशर भी साहिबा के रोल में जंच रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री को फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। बीते दिनों आईं रिपोर्ट्स ने दर्शकों को थोड़ा निराश किया है। बताया जा रहा है कि विजयेंद्र कुमेरिया के भाई का किरदार निभा रहे जतिन अरोड़ा ने शो बीच में ही छोड़ने का फैसला कर लिया है। ऐसे में अब फैन्स को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। इस शो से एक और किरदार का पत्ता साफ होने जा रहा है।

वीर बरार का निभा रहे जतिन अरोड़ा ने अपनी हेल्थ का हवाला देते हुए शो छोड़ने की पुष्टि की है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक जतिन अरोड़ा के बाद प्राची हाड़ा (Prachi Hada) ने भी शो से बाहर निकलने का निर्णय ले लिया है। इस शो में प्राची ने साहिब की छोटी बहन कीरत की भूमिका निभाई है। टीम इंडिया फोरम के साथ प्राची हांडा ने शो छोड़ने की पुष्टि की है। कीरत शो में अहम किरदार रहा है और एक्ट्रेस के बाहर होने से फैन्स को बड़ा झटका लगा है।

प्राची हाड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की, जिसमें उन्होंने शो पर कीरत के किरदार में रहकर अपने पलों को याद किया। उन्होंने अपनी टीम और को-एक्टर्स को याद करते हुए कहा, 'गुडबाय।' रील पोस्ट करते हुए प्राची ने लिखा, 'गुडबाय कहना कठिन हैं लेकिन यादें बनी रहेंगी। जब तक हम दोबारा नहीं मिलते।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article