टीवी मसाला

'मुझे तुमसे मोहब्बत हो गई है'.. तेजस्वी ने गाना गाकर किया प्यार का इजहार, करण कुंद्रा हो गए फिदा!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 21, 2022, 11:25 AM IST

Tejasswi Prakash and Karan Kundrra: नागिन 6 की एक्ट्रेस और बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश ने एक बार फिर करण कुंद्रा को लेकर अपने प्यार का इजहार कर दिया है। वह सोनू निगम के एक कॉन्सर्ट में एक रोमांटिक गाना गाती हुई (Tejasswi Prakash song) नजर आ रही हैं। तेजस्वी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

tejasswi prakash and karan kundrra

KEY HIGHLIGHTS
  • तेजस्वी ने फिर किया अपने प्यार का इजहार।
  • सोनू निगम के साथ प्यारा सा गाना गाया है।
  • करण, तेजस्वी को गाने हुए देख ब्लश करने लगे।

Tejasswi Prakash and Karan Kundrra: बिग बॉस 15 के कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को लोग काफी पसंद करते हैं। बिग बॉस के घर में ही दोनों ने एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार किया, जिसके बाद से ही दोनों रिलेशनशिप में भी आ गए हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर कपल गोल्स सेट करते हुए नजर आते हैं। वह जहां भी जाते हैं, लोग इस कपल को अपने कैमरे में कैद करना चाहते हैं। इसके साथ ही तेजस्वी और करण सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आते हैं और अपने फैंस के साथ टच में ही रहते हैं।

‘मुझे तुमने मोहब्बत हो गई है’

नागिन 6 की एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने एक बार फिर करण कुंद्रा को लेकर अपने प्यार का इजहार कर दिया है। दरअसल तेजस्वी और करण हाल ही में सोनू निगम के एक कॉन्सर्ट में शामिल हुए हैं। जहां तेजस्वी को गाना गाने के लिए स्टेज पर बुलाया जाता है। जिसके बाद तेजस्वी सोनू निगम के साथ बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक ‘मुझे तुमसे मोहब्बत’ गाने लगती हैं। इस बीच करण कुंद्रा ऑडियंस के रूप में तेजस्वी को रिकॉर्ड कर रहे हैं।

फैंस को पसंद आई तेजस्वी की आवाज

तेजस्वी की मीठी आवाज फैंस को भी काफी पसंद आ रही है। तेजस्वी का गाना गाने हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कमेंट में फैंस तेजस्वी की आवाज की काफी ताकीफ कर रहे हैं। एक यूजर लिखा, ‘तेजस्वी सच में काफी टैलेंटेड हैं’।

बता दें कि बीते काफी समय से तेजस्वी और करण की शादी को लेकर कई खबरें भी सामने आ रही हैं। आए दिन दोनों ही कपल से यह सवाल भी किया जाता रहता है। लेकिन ना तो तेजस्वी और ना हीं करण से इसको लेकर कोई हिंट दिया है। हालांकि फैंस जल्द से जल्द अपने फेवरेट कपल को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article