Mouni Roy Last Look In Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 का समापन हो गया है। इस बार कान्स 13 मई से लेकर 23 मई तक के लिए आयोजित किया। इंडिया की तरफ से कई कलाकारों ने कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया, जिसमें मौनी रॉय भी शामिल है। मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार को तलाक देकर सीधा कान्स में अपना जलवा दिखाती नजर आईं। मौनी रॉय का कान्स में हर लुक वायरल हुआ और अब इस साल के कान्स के लिए मौनी का आखिरी लुक सामने आ गया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस कमाल की लग रही हैं।
मौनी रॉय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह दिल थामकर रख देने वाली अदाएं दिखा रही हैं। मौनी रॉय की ये फोटोज कान्स के आखिरी दिन से जुड़ी हुई है।
इन तस्वीरों में मौनी रॉय ने फ्रील गाउन पहना है, जिसका डीप नेक डिजाइन मौनी रॉय को ग्लैमरस लुक दे रहा है। इस तस्वीर में मौनी रॉय ने समंदर को गहराई तक देख रही हैं। मौनी का एटीट्यूड देखने लायक है।
मौनी रॉय ने इस व्हाइट ब्लू गाउन के साथ कोई भी ज्वैलरी पेयर नहीं की है और बालों का भी सिंपल बन बनवाया है। एक्ट्रेस का मेकअप भी काफी सटल और मिनिमल है, जिसमें मौनी रॉय काफी क्यूट लग रही हैंय़ इस तस्वीर में मौनी ने अपना साइड पोज दिखाया है।
इस तस्वीर में मौनी रॉय अपनी ड्रेस फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि मौनी रॉय का गाउन हवा में लहरा रहा है और वह कैमरे की ओर देखकर अपना गजब का एटीट्यूड दिखा रही हैं। मौनी रॉय इस तस्वीर में कमाल की लग रही है।
मौनी रॉय ने इन फोटोज के साथ खास कैप्शन लिखा है, जिसके जरिए ही उन्होंने बताया है कि कान्स का समापन हो गया है। मौनी ने लिखा, 'अगले साल तक के लिए फ्रेंच रिवेरा को अलविदा कहते हुए, कान्स।' बता दें कि फ्रेंच रिवेरा फ्रांस की एक पॉपुलर जगह है। ये जगह अपनी समुंदर के लिए टूरिस्ट स्पॉट बनी हुई है।
बता दें कि मौनी रॉय ने कान्स में अपने हर लुक से फैंस का ध्यान खींच है और इसी वजह से एक्ट्रेस अपने हर लुक पर तारीफ हासिल करने में कामयाब रही हैं। मौनी रॉय के हर कान्स लुक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने मौनी रॉय के लुक की तारीफ की है।