टीवी मसाला

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम रोशन सिंह सोढ़ी 4 दिन से है लापता, पिता ने दर्ज करवाई शिकायत

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह पिछले 4 दिनों से लापता है। एक्टर शो में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल प्ले करते थे। एक्टर के मिसिंग की खबर से फैंस चिंता में है। एक्टर के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Image

Guru Charan Singh (credit Pic: Instagram)

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी एक्टर गुरुचरण सिंह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाते हैं। एक्टर पिछले 4 दिनों से लापता हैं। एक्टर दिल्ली से मुंबई यात्रा कर रहे थे और दिल्ली एयरपोर्ट से लापता हो गए हैं। उनके पिता ने एक्टर के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई है। एक्टर के मिसिंग होने की खबर ने फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। गुरुचरण 22 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आए थे। लेकिन इसके बाद से वो गायब है। एक्टर ना तो मुंबई पहुंचे और ना ही घर लौटे हैं।

'तारक मेहता के' रोशन सिंह सोढ़ी हुए लापता

गुरुचरण के पिता ने रिपोर्ट में कहा, मेरा बेटा 50 साल का है। वो दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई की फ्लाइट लेने के लिए निकला था। लेकिन ना तो वो मुंबई पहुंचे और ना ही घर लौटे हैं और ना ही उनका फोन लग रहा है। वह मानसिक रूप से बिल्कुल ठीक है। हम उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन अब वह लापता है। गुरुचरण के लापता होने से पूरा परिवार परेशान है।

2020 में छोड़ दिया था शो

गुरुचरण को तारक मेहता से घर-घर में पहचान मिली थी। एक्टर शो में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल प्ले करते थे। एक्टन ने साल 2020 में इस शो को अलविदा कह दिया था। एक्टर का कहना था कि वो अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं और अपने पिता का ख्याल रखना चाहते हैं। एक्टर के शो छोड़ने के बाद उनकी जगह बलविंदर सिंह सूरी को कास्ट कर लिया गया।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article