टीवी मसाला

Sushant Singh Rajput की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं बहन श्वेता, पोस्ट शेयर कर बोलीं- मैं इसे कैसे याद करूं जो...

Shweta Singh Kirti Shares Post On Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पहुंचने वाले सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है। ऐसे में फैंस से लेकर स्टार्स तक उन्हें खूब याद कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर अब बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी पोस्ट शेयर की है।

Image

फोटो क्रेडिट- श्वेता सिंह कीर्ति इंस्टाग्राम

Shweta Singh Kirti Shares Post On Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पहुंचने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता था। सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक सुशांत सिंह राजपूत को खूब याद कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी बर्थ एनिवर्सरी पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने अपने दिल का गुबार निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने सुशांत को याद करते हुए लिखा कि मैं उस इंसान को कैसे याद करूं, जो मेरे दिल की धड़कन बन चुका है।

श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने सुशांत सिंह राजपूत के कुछ वीडियो क्लिप अपने रील वीडियो में साझा किये। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि क्या आप उन्हें याद करती हैं? और मैं मुस्कुराती हूं, क्योंकि मैं किसी को कैसे याद कर सकती हूं, जबकि वो मेरे दिल की धड़कन बन चुका है। अब मैं उसे हर लम्हा सुनती हूं, जब भी वो मेरे दिल में धड़कता है। मैं उसे हर पल जीती हूं। हर प्रार्थना में, हर चुप्पी में, हर मुस्कुराहट में और हर जगह मैं उसे सांस लेती हूं। कहीं न कहीं मुझे पता चल गया है कि इन सब में मैं सुशांत बनती जा रही हूं।"

श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए आगे लिखा, "वो दिल जो सोने जैसा प्योर था, वो आत्मा जो उत्सुक, जेंटल, निडर और चमकदार थी। मैं तुम्हें सलाम करती हूं भाई। तुमने केवल जिंदगी ही नहीं जी, तुम अपने पीछे एक तरंग छोड़ गए हो, अस्तित्व के तरीके की, एक रोशनी जो लाखों लोगों का दिशा-निर्देशन करती है। तुम केवल एक एक्टर ही नहीं, एक विचारक, एक ड्रीमर और ब्रह्मांड और इसकी गाथाओं को प्यार करने वाले इंसान थे। सितारों को सराहने से लेकर सवाल पूछने तक, तुमने हमें हदों से बाहर जाना सिखाया, गहराई में जाना और प्यार करना सिखाया।"

श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत को 'सोना सा भाई' बताया। उन्होंने पोस्ट के आखिर में लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं, हमारे गाइडिंग स्टार। यूं ही हमेशा चमकते रहो और हमें रास्ता दिखाते रहो। तुम हमारे दिल में रहते हो, हर सांस में और हर धड़कन में रहते हो।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article