टीवी मसाला

Surbhi Jyoti ने बेटी संग शेयर की पहली फोटो, मां बनने के 6 दिन बाद दिखाई नन्ही परी की झलक

Surbhi Jyoti Shared First Photo With daughter: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने मां बनने के बाद पहली फोटो शेयर की है। सुरभि ने इस तस्वीर में बेटी की पहली झलक दिखाई है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है।

Image

surbhi jyoti (Photo credit- instagram)

Surbhi Jyoti Shared First Photo With daughter: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति मां बन गई हैं। सुरभि ज्योति ने 13 जून को एक नन्ही परी को जन्म दिया था, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर क्यूट पोस्ट के जरिए दी। इस पोस्ट में सुरभि ने सिर्फ इतना लिखा, 'लड़की हुई है।' इसके बाद से ही सुरभि और उनके पति सुमित सूरी (Sumit Suri) को फैंस बधाइयां दे रहे थे, लेकिन फैंस बेबी की पहली झलक का भी इंतजार कर रहे थे और ये इंतजार अब खत्म हो गया है। सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) ने बेटी संग पहली फोटो शेयर कर दी है। इस फोटो में एक्ट्रेस ने पूरी फैमिली दिखाई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट Karishma Tanna ने जींस का बटन खोलकर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फोटोज ने इंटरनेट पर मचाई खलबली)

सुरभि ज्योति ने दिखाई बेटी की पहली झलक

    सुरभि ज्योति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक क्यूट फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में सुरभि ने किसी का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन अपनी पूरी दुनिया एक साथ दिखा दी। तस्वीर में सुरभि और सुमित का हाथ साफ नजर आ रहा है और उनकी नन्ही परी का भी हाथ दिख रहा है। सुरभि की बेटी ने सुमित यानी अपने पापा का हाथ नन्हे नन्हे हाथों से पकड़ा है। इस तस्वीर में एक और चीज ध्यान देने वाली है। एक्ट्रेस ने अपनी राजकुमारी को काला धागा पहना रखा है, जिसकी मदद से वह अपनी बेटी को हर बुरी नजर से बचाकर रखना चाहती हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'यह और कुछ भी नहीं।' सोशल मीडिया पर सुरभि ज्योति की ये फैमिली फोटो वायरल हो रही है। फैंस इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: शादी के 5 साल बाद मां बनना चाहतीं हैं Ankita Lokhande, बेबी प्लानिंग पर ज्योतिषी से की बात; मिली बड़ी सलाह)
    Surbhi Jyoti

    Surbhi Jyoti (photo credit- instagram)

      कब हुई थी सुरभि ज्योति की शादी

      बता दें कि सुरभि ज्योति ने साल 2024 में बॉयफ्रेंड सुमित सूरी से शादी की। कपल ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा। सुरभि और सुमित ने उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में शादी की थी। कपल के स्पेशल डे की तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी थी। अब कपल ने अपनी फैमिली को आगे बढ़ा दिया है और सुरभि अपने मदरहुड के दिनों को खूब एन्जॉय कर रही हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article