टीवी मसाला

Karishma Tanna ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फोटोज ने इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल

Pregnant Karishma Tanna New Photoshoot: करिश्मा तन्ना प्रेग्नेंसी में अपने फोटोशूट से लगातार फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। अब करिश्मा की नई फोटोज सामने आई हैं, जिसमें एक्ट्रेस के अंदाज ने फैंस को घायल कर दिया है।

Image

karishma tanna (photo credit- instagram)

Pregnant Karishma Tanna New Photoshoot: टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Pregnant Karishma ) अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय कर रही हैं। करिश्मा प्रेग्नेंसी के दिनों में सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और अपनी नई नई फोटोज से फैंस का ध्यान खींचकर रखा है। एक्ट्रेस ने अब तक अपने बेबी शॉवर की तस्वीरों से फैंस को खुश कर दिया था। इन फोटोज में एक्ट्रेस ने अपना ट्रेडिशनल अवतार दिखाया था, लेकिन अब प्रेग्नेंसी में करिश्मा पर बोल्डनेस का खुमार चढ़ा है। एक्ट्रेस ने काफी यूनिक फोटोशूट करवाया है, जिस पर लोगों का ध्यान अटक गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: शादी के 5 साल बाद मां बनना चाहतीं हैं Ankita Lokhande, बेबी प्लानिंग पर ज्योतिषी से की बात; मिली बड़ी सलाह)

    करिश्मा तन्ना का यूनिक फोटोशूट

    करिश्मा तन्ना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए फोटोशूट से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस का ब्लैक एंड व्हाइट अंदाज हर किसी को इंप्रेस कर रहा है। इन तस्वीरों में करिश्मा ने अपना साइड लुक दिखाया है और वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने व्हाइट स्पेगेटी टॉप पहना है और साथ में ब्लैक डेनिम कैरी की है। इस मौक पर एक्ट्रेस ने अपनी डेनिम का बटन खोला हुआ है और वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। करिश्मा ने एक ही फोटो को कलर और ब्लैक एंड व्हाइट लुक में शेयर किया है। इस तस्वीर पर अलग अलग तरह के कई थॉट्स लिखे हैं, जिसमें 'मदर, वॉरियर, वो मजबूत है' जैसी बातें लिखी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TV की इन 7 एक्ट्रेस ने बिग बजट फिल्मों को एक सेकंड में मारी लात, बॉलीवुड के बड़े मेकर्स को दिखाया ठेंगा)

    करिश्मा तन्ना पर फैंस ने लुटाया प्यार

    करिश्मा तन्ना ने इन फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, 'वह, उसकी, मुझे।' इस कैप्शन में एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजी भी लगाया है। करिश्मा तन्ना के इस लुक की फैंस तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस ने एक्ट्रेस के इस अंदाज को पसंद किया है। करिश्मा तन्ना की इन फोटोज पर फैंस ने हार्ट इमोजी लगाया है। एक फैन ने लिखा, 'ओएमजी कीलिंग।' दूसरे फैन ने लिखा, 'अरे बाप रे, तुम तो इंटरनेट पर छा गए हो।' इसी तरह तीसरी यूजर ने लिखा, 'उसका शरीर दुनिया बनाता है।' इस लाइन को करिश्मा ने अपनी तस्वीर पर भी लिखवाया है, जिसे वह बहुत ही शान के साथ फ्लॉन्ट कर रही हैं।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article