टीवी मसाला

शादी के 5 साल बाद मां बनना चाहतीं हैं Ankita Lokhande, बेबी प्लानिंग पर ज्योतिषी से की बात; मिली बड़ी सलाह

Ankita Lokhande Want To Become Mother: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में ज्योतिषी से बात की है। एक्ट्रेस को ज्योतिषी ने बेबी के बारे में बताया है और एक सलाह भी दी है।

Image

ankita lokhande-vicky jain (photo credit- instagram)

Ankita Lokhande Want To Become Mother: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी को पांच साल हो गए हैं। विक्की एक बिजनेसमैन हैं, लेकिन अंकिता संग शादी के बाद वह भी टीवी जगत का हिस्सा बन गए हैं। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं। फैंस दोनों से बहुत प्यार करते हैं और अब कपल की फैमिली के आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। अंकिता भी कई बार बेबी प्लानिंग जैसे प्रैंक फैंस के साथ कर चुकी हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस शादी के इतने समय बाद सच में मां बनना चाहती हैं। इसी वजह से अंकिता ने बेबी प्लानिंग के बारे में ज्योतिषी से बात की। इस मौके पर ज्योतिषी ने अंकिता को एक सलाह दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TV की इन 7 एक्ट्रेस ने बिग बजट फिल्मों को एक सेकंड में मारी लात, बॉलीवुड के बड़े मेकर्स को दिखाया ठेंगा)

मां बनना चाहती हैं अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अंकिता सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर से बेबी प्लानिंग पर बात करती नजर आ रही हैं।

एस्ट्रोलॉजर ने अंकिता के सामने खुलासा किया कि उनके दो बच्चे होंगे। उन्हें दो बेटियां होंगी या एक लड़का या लड़की होंगी। एस्ट्रोलॉजर के मुताबिक, अंकिता लोखंडे को बेटी होना तय है और इस बात अंकिता भी खुश हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने कंप्लीट फैमिली की मांग की। अंकिता ने कहा कि उन्हें लड़का और लड़की दोनों चाहिए। वह अपनी कंप्लीट फैमिली चाहती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: तलाक के 6 साल बाद Kusha Kapila की जिंदगी में प्यार की एंट्री, दूसरी शादी करेंगी एक्ट्रेस, कौन हैं वो?)

ankita lokhande-vicky jain

ankita lokhande-vicky jain (photo credit- instagram)

    अंकिता लोखंडे को मिली एस्ट्रोलॉजर से सलाह

    एस्ट्रोलॉजर ने आगे एक्ट्रेस को बताया कि उनके दोनों बच्चे हेल्दी होंगे और सब अच्छा होगा। उनकी प्रेग्नेंसी में किसी बात की टेंशन नहीं होगी। इस मौके पर अंकिता को सलाह मिली कि अगर वह मुंबई से बाहर जाकर बेबी प्लान करेंगी तो काफी अच्छा रहेगा। अंकिता के इस वीडियो को देखकर माना जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही बेबी की प्लानिंग करने वाली हैं। बता दें कि अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने पति विक्की जैन के साथ लाफ्टर शेफ्स 3 में दिखाई दे रही हैं।

    कब हुई अंकिता और विक्की की शादी

    बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने साल 2021 में रॉयल अंदाज में शादी की थी। कपल की शादी मुंबई में हुई थी, जिसमें टीवी जगत के तमाम कलाकार नजर आए थे। इसके बाद अंकिता और विक्की की मैरिड लाइफ काफी लविंग रही, लेकिन बिग बॉस का सफर दोनों के लिए आसान नहीं रहा। शो में दोनों की कई बार लड़ाई हुई। दोनों के लड़ाई झगड़े तलाक तक पहुंच गए थे।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article