टीवी मसाला

अनुपमा TV सीरियल में हो रही नई एंट्री, सुप्रिया पिलगांवकर ने आखिरकार बताया सच

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 09:16 PM IST

Anupamaa TV serial: इस साल की शुरुआत में पारस कलनावत और अल्मा हुसैन ने अलग-अलग कारणों से अनुपमा शो छोड़ दिया था। हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सुप्रिया पिलगांवकर जल्द ही शो में एक नए रोल में नजर आएंगी।

Image

supriya pilgaonkar

Anupamaa: अनुपमा सीरियल दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। लोकप्रिय सीरियल की काल्पनिक कहानी फैन्स का दिल जीत रही है। इसी बीच शो में नई एंट्री की चर्चाएं हैं। टीवी शो अनुपमा में एक भूमिका की पेशकश करने का दावा करने वाली अफवाहों के बीच अब सुप्रिया पिलगांवकर ने इस बारे में बात की है। सुप्रिया पिलगांवकर का कहना है कि रिपोर्टों ने उन्हें चौंका दिया है। उन्होंने ऐसा कोई ऑडिशन नहीं दिया है, न ही उनको टीवी शो से कोई कॉल आया है।

अनुपमा में मुख्य भूमिका में रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना हैं। यह शो 2020 में शुरू हुआ था अब एक सक्सेस हिट शो बन चुका है। यह शो स्टार जलशा की बंगाली सीरीज श्रीमोई पर आधारित है। इस साल की शुरुआत में पारस कलनावत और अल्मा हुसैन ने अलग-अलग कारणों से शो छोड़ दिया था। हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सुप्रिया जल्द ही शो में एक नए रोल में नजर आएंगी।

सुप्रिया पिलगांवकर ने बताया सच

शो के निर्माताओं से ऑफर हुए रोल की अफवाहों का खंडन करते हुए सुप्रिया पिलगांवकर ने बताया, 'यह बहुत आश्चर्यजनक है। यह सच नहीं है। मैं इस खबर के बारे में ऑनलाइन पढ़ रही हूं और मुझे आश्चर्य है कि लोग कैसे कहानियां बनाते हैं। मुझे प्रोडक्शन हाउस से एक कॉल भी नहीं मिला है, ऑडिशन देना तो दूर...। यह एक दिलचस्प शो है। मैं हाल की लंदन वेकेशन पर हूं और लोग मुझसे इसके बारे में पूछ रहे थे। मैं शो देखती हूं लेकिन मुझसे इसके लिए संपर्क नहीं किया गया है।'

उन्होंने कहा, 'मैं ऐसी भूमिका नहीं करना चाहती जो मुझे देखना पसंद नहीं है। मुझे अपने आखिरी शो ससुराल गेंदा फूल 2 के तुरंत बाद कुछ ऑफर मिले, लेकिन मुझे एक ब्रेक चाहिए था। उम्मीद है कि मैं जल्द ही टीवी पर वापसी करूंगी।' जब से जुलाई 2020 में शो का प्रीमियर हुआ है तब से अनुपमा सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक रहा है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article