टीवी मसाला

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनीं सुंबुल तौकीर खान, तेजस्वी प्रकाश को भी दी मात!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 04:06 PM IST

Sumbul Touqeer Fee For Bigg Boss 16: सुंबुल तौकीर खान टीवी रियलिटी शो बिग बॉस-16 की यंगेस्ट कंटेस्टेंट में से एक हैं। इसी बीच बताया जा रहा है कि सुंबुल, सलमान खान के शो का हिस्सा बनने के लिए सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्री हैं।

Image

Sumbul Touqeer Khan and tejaswi prakash

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस-16 में सुंबुल तौकीर खान की एंट्री हो चुकी है।
  • 19 साल की सुंबुल शो की एक कंटेस्टेंट बन चुकी हैं।
  • जानें बिग बॉस के लिए कितनी फीस ले रही हैं सुंबुल?

Sumbul Touqeer Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की धमाकेदार शुरुआत हुई है और लोगों को शो के 16 कंटेस्टेंट्स की पहली झलक देखने को मिल चुकी है। टीवी सीरियल इमली की अदाकारा सुंबुल तौकीर खान भी बिग बॉस का हिस्सा बन चुकी हैं। बिग बॉस-16 में सुंबुल तौकीर खान की भी एंट्री हो चुकी है। जी हां, 19 साल की सुंबुल तौकीर खान शो की एक कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। सुंबुल शो में यंगेस्ट कंटेस्टेंट में से एक हैं। इसी बीच बताया जा रहा है कि सुंबुल तौकीर खान, सलमान खान के शो का हिस्सा बनने के लिए सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्री हैं।

जैसा कि अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सुंबुल को प्रति सप्ताह 12 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है। जो कि कई दर्शकों को शॉक्ड कर रहा है। क्योंकि वह न केवल शो के अन्य कंटेस्टेंट्स की तुलना में बल्कि पिछले सीजन के कंटेस्टेंट्स की तुलना में भी सबसे अधिक फीस पाने वाली स्टार बताई जा रही हैं।

तेजस्वी प्रकाश से इतनी ज्यादा है सुंबुल की फीस

बताया जा रहा है कि तेजस्वी प्रकाश पिछले सीजन में प्रति सप्ताह 10 लाख रुपये के साथ सबसे अधिक फीस पाने वाली अभिनेत्री थीं। सुंबुल को 12 लाख मिल रहे हैं और इससे पता चलता है कि उन्होंने बिग बॉस के इतिहास में सबसे अधिक फीस पाने वाली कंटेस्टेंट होने के नाते नागिन-6 की अभिनेत्री को हरा दिया है। जबकि करण कुंद्रा को पर वीक 8 लाख फीस दी गई थी। वहीं जय भानुशाली को प्रति सप्ताह 11 लाख रुपए और शमिता शेट्टी को कथित तौर पर 9 लाख का फीस मिली थी। तेजस्वी प्रकाश, बिग बॉस 15 की विनर रही थीं वहीं फैंस ने सुंबुल में अपना फाइनलिस्ट अभी से ढूंढ लिया है।

बिग बॉस का ये सीजन जीत पाएंगी सुंबुल खान?

इमली सीरियल के साथ सुंबुल तौकीर घर-घर एक जाना पहचाना नाम बन गई हैं। तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। अभिनेत्री ने बहुत ही कम उम्र में बहुत प्रसिद्धि पा ली है। अब सभी की निगाहें उन पर हैं कि वह बिग बॉस 16 में खुद को कैसे पेश करेगी? क्या सुंबुल, बिग बॉस का ये सीजन जीत पाएंगी? उनके सभी फैन्स बेसब्री से शो में उनको देखना चाहते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article