टीवी मसाला

TRP गिरते ही स्टार प्लस ने इस सीरियल पर चलाई कैंची, निशाने पर बने हुए थे ये तीन शो

Star Plus This Show Going Off Air Soon Due To Poor TRP: स्टार प्लस के तीन सीरियल्स को लेकर पहले ही खबर आई थी कि ये चैनल के निशाने पर बने हुए हैं। हैरत की बात तो यह है कि अब एक सीरियल पर चैनल ने कैंची भी चला दी है।

Image

स्टार प्लस ने इस टीवी शो पर चलाई कैंची

Star Plus This Show Going Off Air Soon Due To Poor TRP: टीवी के कई सीरियल्स को लेकर अभी तक खबर आ चुकी है कि जून तक वे बंद होने वाले हैं। ज्यादातर टीवी शोज के बंद होने की वजह घटिया टीआरपी और इसकी कहानी को बताया जा रहा है। बीते दिन 'शिव शक्ति: तप त्याग तांडव' और 'भाग्य लक्ष्मी' के बंद होने की खबर आई थी। वहीं अब इसमें स्टार प्लस के भी एक सीरियल का नाम जुड़ चुका है, जिसे जून तक बंद कर दिया जाएगा। सीरियल के आखिरी एपिसोड रिलीज होने की तारीख भी सामने आ चुकी है।

स्टार प्लस का ये सीरियल कोई और नहीं बल्कि फरमान हैदर और आभिका मालाकर स्टारर 'पॉकेट में आसमान' (Pocket Mein Aasman) है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चैनल ने इसे बंद करने का फैसला किया है। शो का आखिरी एपिसोड 8 जून को टीवी पर रिलीज होगा। बता दें कि 'पॉकेट में आसमान' को पिछले सप्ताह भी 0.7 टीआरपी ही मिली थी, जो कि स्टार प्लस के बाकी सीरियल्स के मुकाबले सबसे कम थी। ऐसे में चैनल ने सीरियल को बंद करने का फैसला किया है। इसकी कहानी को भी दर्शक खास पसंद नहीं कर रहे हैं।

'पॉकेट में आसमान' (Pocket Mein Aasman) के अलावा स्टार प्लस के दो और सीरियल चैनल के निशाने पर हैं। अगर इनकी परफॉर्मेंस में सुधार नहीं होता है तो इनपर जल्द ही ताला लगाया जा सकता है। वे शो कोई और नहीं बल्कि 'गुम है किसी के प्यार में' और 'एडवोकेट अंजली अवस्थी' हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' में भाविका शर्मा की वापसी के बाद भी सीरियल की टीआरपी बढ़ने का नाम नहीं ले रही है। सीजन 3 शुरू होने के बाद से ही इसकी रेटिंग में गिरावट आनी शुरू हो गई थी। वहीं 'एडवोकेट अंजली अवस्थी' की कहानी भी दर्शकों को खासा पसंद नहीं आ रही है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article