Yuvika Chaudhary Second Marriage With Prince Narula After Seven Years: टीवी की दुनिया के चर्चित कपल प्रिंस नरुला और युविका चौधरी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बेटी के जन्म के बाद युविका चौधरी और प्रिंस नरुला तलाक की अटकलों के कारण लाइमलाइट में आ गए थे। हालांकि युविका चौधरी ने अपने इंटरव्यू में साफ किया कि दोनों के बीच कोई मन-मुटाव नहीं था। प्रिंस नरुला जहां अपने काम में काफी व्यस्त थे तो वहीं युविका चौधरी अपनी बेटी के साथ थीं। खास बात तो यह है कि प्रिंस नरुला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने एक बार फिर से शादी रचाकर तलाक जैसी खबरों का पूरी तरह से 'द एंड' कर दिया है। प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने बेटी के जन्म के सात महीने बाद रजिस्ट्रार के ऑफिस में अपनी शादी दर्ज कराई।
युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) और प्रिंस नरुला (Prince Narula) ने इससे जुड़ा व्लॉग भी साझा किया है, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। युविका चौधरी ने 'दोबारा शादी करने जा रहे हैं' के नाम से व्लॉग शेयर किया था, जिसने फैंस को पहले कंफ्यूज कर दिया। लेकिन युविका चौधरी ने अपने व्लॉग में बताया कि वह और प्रिंस नरुला अपनी दूसरी शादी की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "ये बहुत ही अच्छा और खूबसूरत एहसास है।" इस मौके पर जहां युविका चौधरी रेड अनारकली सूट में नजर आईं तो वहीं प्रिंस नरुला टी-शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आए। उन्होंने व्लॉग में मजाक में कहा कि मुझे किडनैप किया गया है और जबरदस्ती शादी कराई जा रही है।
युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) और प्रिंस नरुला (Prince Narula) के साथ-साथ रजिस्ट्रार के ऑफइस में कपल के खास दोस्त और एक्ट्रेस के भाई-भाभी भी पहुंचे। व्लॉग में युविका चौधरी की भाभी प्रिंस नरुला से मजाक में कहती दिखीं, "अब जीजू परमानेंट फंस चुके हैं। शादी किसी भी तरह खारिज न हो जाए। फंसा ही लिया है।" बता दें कि प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने साल 2018 में शादी रचाई थी और अक्टूबर 2024 में दोनों एक बेटी के मम्मी-पापा बने।
