टीवी मसाला

Splitsvilla 14: स्प्लिट्सविला 14 की रोमांटिक होगी थीम, 12 नवंबर से शुरू हो रहा अर्जुन बिजलानी और सनी लियोनी का TV शो

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 08:19 AM IST

Splitsvill 14 New Promo: स्प्लिट्सविला 14 एक ऐसा रियलिटी शो है जिसमें सभी सिंगल लड़कियां और लड़के, प्यार और प्रसिद्धि पाने के लिए आते हैं। पिछले सीजन के विनर अदिति राजपूत और जय दुधाने थे।

Image

Splitsvilla season 14

Splitsvilla Season 14 New Promo : स्प्लिट्सविला X3 टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय शो में से एक था और दर्शकों ने पिछले सीजन का खूब आनंद लिया था। शो में बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न थे। यह एक ऐसा रियलिटी शो है जिसमें सभी सिंगल लड़कियां और लड़के, प्यार और प्रसिद्धि पाने के लिए आते हैं। पिछले सीजन के विनर अदिति राजपूत और जय दुधाने थे। दर्शकों ने दोनों की केमिस्ट्री को खूब सराहा था। अब स्प्लिट्सविला अपने नए सीजन 14 के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। फाइनली मेकर्स ने स्प्लिट्सविला 14 का पहला प्रोमो भी जारी कर दिया है।

स्प्लिट्सविला के 14वें सीजन में दर्शक रणविजय सिंह को शो के होस्ट के रूप में नहीं देख पाएंगे। क्योंकि स्प्लिट्सविला 14 में उन्हें अर्जुन बिजलानी ने पछाड़ दिया है, वो अब सनी लियोनी के साथ इस टीवी सीरीज को को-होस्ट करेंगे। नए सीजन का प्रोमो काफी शानदार और प्रॉमसिंग है। इसमें हम देख सकते हैं कि कैसे अर्जुन बिजलानी लगभग तीन महीने तक कंटेस्टेंट्स के साथ एक द्वीप पर फंसे हुए हैं। यह देखना काफी रोमांचक होगा कि इस सीजन के कंटेस्टेंट्स कौन होंगे और क्या वे इसे पिछली बार की तरह पॉपुलर सीजन बना पाएंगे!

स्प्लिट्सविला 14 शो की थीम बहुत ही रोमांटिक है क्योंकि कंटेस्टेंट्स को अपने प्यार को एक दूसरे से 'साथ समुंदर पार' खोजना होगा। मूल रूप से, लड़कियां और लड़के दोनों 3 महीने के लिए एक द्वीप पर रहेंगे और उन्हें एक-दूसरे से अलग द्वीपों में रहने वाले प्यार की तलाश करनी होगी। उनके द्वीप के बीच में पानी होगा और वे इससे घिरे हुए हैं।

सनी लियोनी लड़कियों की टीम के साथ रहेंगी और अर्जुन बिजलानी शो में लड़के की टीम की निगरानी करेंगे। प्रोमो देखने के बाद सीजन की थीम निश्चित तौर पर एक आइलैंड पर प्यार पाने और एक दूसरे से दूर रहने को लेकर है। सनी लियोनी बताती हैं 'अपना प्यार पाना होगा और भी मुश्किल' और अर्जुन कहते हैं 'क्योंकि आपका प्यार है समुंदर पार'।

यह देखना काफी रोमांचक होगा कि इस सीजन के लिए कंटेस्टेंट कौन होंगे और क्या वे इसे पिछली बार की तरह पॉपुलर शो बना पाएंगे? स्प्लिट्सविला सीजन 14 की शुरुआत 12 नवंबर से हर शनिवार और रविवार शाम 7 बजे से होगी।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article