टीवी मसाला

शॉर्ट ड्रेस पहनकर सड़कों पर घूमने निकली Shraddha Arya हुई ट्रोल, लोग बोले 'पहले मोटापा घटाओ, फिर फिगर...'

Shraddha gets trolled for her figure: अदाकारा श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। श्रद्धा आर्या सड़कों पर शॉर्ट ड्रेस पहनी दिखी, जो वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई। श्रद्धा आर्या को लोग ट्रोल कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि शॉर्ट ड्रेस पहनने से पहले उन्हें अपने फिगर मेंटेन कर लेना चाहिए।

Image

शॉर्ट ड्रेस पहनकर सड़कों पर घूमने निकली Shraddha Arya हुई ट्रोल

Shraddha gets trolled for her figure: टीवी अदाकारा श्रद्धा आर्या अक्सर अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं। श्रद्धा आर्या जब भी घर से बाहर आती हैं तो लोग उनसे एक ही सवाल पूछते हैं कि वो इतनी ग्लो कैसी करती हैं? हालांकि इस बार श्रद्धा आर्या ग्लोइंग स्किन नहीं बल्कि अपने फिगर के चलते खबरों में आयी हैं। श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) मुंबई में शॉर्ट ड्रेस पहनकर घूमने के लिए निकली थीं, जहां से सामने आई उनकी वीडियो ने इंटरनेट को हिलाकर रख दिया है। श्रद्धा आर्या को लोग इस वीडियो के चलते ट्रोल कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि जब उनका फिगर मेंटेन नहीं है तो फिर वो शॉर्ट ड्रेस पहनकर क्यों निकली?

श्रद्धा आर्या को शॉर्ट ड्रेस पहनने के लिए ट्रोल कर रहे हैं लोग:

टीवी अदाकारा श्रद्धा आर्या को लोग शॉर्ट ड्रेस पहनने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं कि वो इतनी मोटी होने के बावजूद भी शॉर्ट ड्रेस पहनकर निकली हैं। एक व्यक्ति ने कमेंट किया है, 'क्या हुआ मैडम आप बच्ची बनी क्यों घूम रही हैं? इतनी मोटी होने के बावजूद भी आप इतनी शॉर्ट ड्रेस पहने घूम रही हैं।' तो दूसरे व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'मैडम आपको अपना फिगर देखना चाहिए, उसके हिसाब से ड्रेसेस लेनी चाहिए।'

फैंस को पसंद आया श्रद्धा आर्या का बोल्ड अवतार

कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) पर प्यार बरसाने वाले फैंस श्रद्धा आर्या के नए अवतार को पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि श्रद्धा आर्या शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। श्रद्धा आर्या के फैंस भी वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'जिन्हें श्रद्धा आर्या पसंद नहीं आ रही है, वो अपनी आंखों का इलाज कराएं।' दूसरे फैन ने लिखा है, 'श्रद्धा आर्या कुछ भी पहने प्यारी लगती है।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article