Dipika Kakar Falls Due To Shoaib Ibrahim: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस का ईलाज जारी है। दीपिका कक्कड़ कुछ दिनों पहले ही सेकंड इंफ्यूजन के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं। लेकिन एक्ट्रेस ने बताया कि उनका स्वास्थ्य बेहतर है। दीपिका कक्कड़ और एक्टर शोएब इब्राहिम, दोनों ही अपने व्लॉग्स साझा कर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। बीते दिन शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें वह परिवार के दिये टास्क को पूरा करते नजर आए। लेकिन इन सबके बीच ही शोएब इब्राहिम के कारण दीपिका कक्कड़ जमीन पर गिर गईं। शोएब का ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: पिता के निधन की अफवाहों पर भड़के Shoaib Ibrahim, बोले- 'लोग बहुत असंवेदनशील हो गए'
शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के व्लॉग में नजर आया कि दीपिका कक्कड़ ने उन्हें सरप्राइज देने के लिए ट्रेजर हंट रखा। ऐसे में शोएब को परिवार से चिट लेनी थी, लेकिन उन चिट्स को पाने के लिए शोएब इब्राहिम को कुछ टास्क पूरे करने थे। शोएब इब्राहिम को उनके कजन ने टास्क दिया कि उन्हें दीपिका कक्कड़ को पीठ पर बैठाकर पुशअप्स करने होंगे। ऐसे में शोएब ये करने के लिए तैयार हो जाते हैं। दीपिका कक्कड़ के बैठते ही शोएब जैसे ही पहला पुशअप मारते हैं, एक्ट्रेस का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह नीचे गिर जाती हैं। इसपर दोनों की हंसी छूट जाती है। लेकिन शोएब इब्राहिम यहीं हार नहीं मानते। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: कैंसर पीडित Dipika Kakar अस्पताल में हुईं भर्ती, घर पर बेटे की हालत खराब; शोएब इब्राहिम ने शेयर किया Video

Shoaib Ibrahim के चक्कर में जमीन पर गिरीं दीपिका कक्कड़
शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) दोबारा दीपिका कक्कड़ को पीठ पर बैठाकर पुशअप करने की कोशिश करते हैं। लेकिन दो पुशअप के बाद ही शोएक थक जाते हैं और हार मान लेते हैं। इसपर दीपिका कक्कड़ कहती हैं कि मैं सिर्फ 63 किलोग्राम की ही हूं। दीपिका, शोएब से हाथ जोड़कर कहती हैं, "ऐसा मत करो, मैं बोल रही हूं आपसे कि मत करो।" हालांकि शोएब इब्राहिम को इसके बाद दूसरा टास्क मिलता है, जिसमें उन्हें दीपिका कक्कड़ की हील पहनकर कैट वॉक करनी होती है। इस टास्क को एक्टर बखूबी पूरा करते हैं।
