टीवी मसाला

Shoaib Ibrahim ने दिया Dipika Kakar की सेहत को लेकर अपडेट, अगले हफ्ते होगी सर्जरी

Shoaib Ibrahim Gives Health Update Of Dipika Kakar: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के लिवर में ट्यूमर पाया गया है, जिसके चलते उनकी सर्जरी की जाएगी। चिंतित फैंस को शोएब इब्राहीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर हेल्थ अपडेट दिया है। इसी के साथ ये भी बताया कि दीपिका की सर्जरी कब होगी।

Image

Shoaib Ibrahim Gives Health Update Of Dipika Kakar

Shoaib Ibrahim Gives Health Update Of Dipika Kakar: टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ दिनों पहले ही दीपिका के पति शोएब इब्राहीम ने खुलासा किया था कि एक्ट्रेस क लिवर में ट्यूमर है। एक्ट्रेस की सेहत को लेकर फैंस, परिवार और दोस्त चिंता में हैं। हाल में अचानक बीमारी पड़ने की वजह से दीपिका को अस्पताल में भर्ती तक कराना पड़ गया था लेकिन कुछ दिनों में एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। अब शोएब इब्राहीम ने शुभचिंतक फैंस को दीपिका कक्कड़ की सेहत और सर्जरी से जुड़ी अपडेट दी है।

Dipika Kakar Health Update

Dipika Kakar Health Update

शोएब इब्राहीम (Shoaib Ibrahim) लिखते हैं 'दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की सेहत के बारे में आप सभी को अपडेट करने के लिए। उसका बुखार कंट्रोल में है और वह घर वापस आ गई है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक के हुआ तो अगले हफ्ते उसकी सर्जरी की जाएगी। कृपया कर उसके लिए दुआएं मांगते रहिए। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सबा और खालिद को बेटा हुआ है तो प्लीज उस न्यू बॉर्न बेबी को भी आप सब आशीर्वाद दें।' हाल ही में दीपिका कक्कड़ की नन्द सबा इब्राहीम ने बेटे को जन्म दिया है।

सर्जरी से पहले एक दिन बीती रात दीपिका कक्कड़ बहुत बीमार पड़ गईं और उन्हे 103 बुखार था। आनन फानन में दीपिका को अस्पताल ले जाएगा गया जहां उन्हे एडमिट कर लिया गया। फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि दीपिका जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका कक्कड़ आखिरी बार शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आई थीं। बेटे रुहान होने के बाद दीपिका ने खुद को टीवी की दुनिया से दूर कर लिया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article