Shoaib Ibrahim reveals why he skipped Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 की शुरुआत में कन्टेस्टन्ट की लिस्ट में टीवी अभिनेता शोएब इब्राहीम का नाम भी सामने आ रहा था लेकिन अभिनेता ने शो में हिस्सा नहीं लिया। अब हाल ही में शोएब इब्राहीम ने बिग बॉस 18 में हिस्सा ना लेने पर अपनी चुप्पी तोड़ी ही। टीवी इंडस्ट्री में अभिनेता की काफी बड़ी फैंस फालोइंग हैं और सभी उन्हें इस बार बिग बॉस 18 में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आइए इस रिपोर्ट के माध्यम से जानते हैं कि शोएब इब्राहीम (Shoaib Ibrahim) ने शो में हिस्सा क्यों नहीं लिया था।
टीवी अभिनेता शोएब इब्राहीम (Shoaib Ibrahim) ने बिग बॉस 18 में हिस्सा ना लेने पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा ""मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि बिग बॉस अब व्यक्तित्व के बारे में नहीं है, वह अब कंटेन्ट का शो बन गया है।" उन्होंने आगे कहा, "पहले यह पर्सनैलिटी शो हुआ करता था लेकिन अभी आप जितना ज्यादा कंटेंट दोगे, उतना ज्यादा आप दिखोगे या आपको दिखाया जाएगा।' शोएब ने कहा शो का फॉर्मैट पूरे तरीके से बदल गया है।'
शोएब इब्राहीम ने आगे कहा 'जैसा की मैंने पहले भी बोला है कि अभी मैं आपके आप को कन्वेंस नहीं कर पाया हूँ। अगर कभी आगे ऐसा हुआ कि हाँ मुझे करना है, खुद को कन्विंस कर लिया तो शायद कर लू पर अभी फिलाल नहीं। शोएब ने आगे बताते हुए कहा , "मुझे ऐसा लगता है कि कभी किसी पर बहुत ज्यादा एहसान कर रहे हो या किसी को बहुत ज्यादा अपमान कर रहे हो। कुछ ना कुछ चल रहा है।" शोएब को लगता है कि शो अब कुछ खास लोगों पक्ष लेता है।
