वायरल न्यूज़

Viral Video: 'दोस्त' समझकर खिला रहा था चिकन, मगरमच्छ ने जबड़े में दबा लिए दोनों पैर, 60 मिनट तक चला खतरनाक खेल

Viral Video: पपुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोर्स्बी स्थित प्रसिद्ध 'एडवेंचर पार्क' में चिकन खिलाते समय विशालकाय मगरमच्छ ने अपने ही कीपर के पैरों को दबोच लिया। करीब एक घंटे तक मगरमच्छ के जबड़े में जकड़े रहने के दौरान बेबस कीपर तालाब के किनारे को पकड़े रहा।

Image

दोस्त बना जानी दुश्मन ! (तस्वीर साभार- @mapkpets)

Viral Video: दुनिया में जानवरों और इंसानों की दोस्ती के कई किस्से सामने आते हैं, लेकिन कभी-कभी जरा सी लापरवाही या चूक जिंदगी पर भारी पड़ जाती है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला पपुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) की राजधानी पोर्ट मोर्स्बी स्थित मशहूर एडवेंचर पार्क से सामने आया है। यहां बरसों से मगरमच्छों की देखभाल करने वाले एक अनुभवी 'क्रॉक कीपर' पर उसी के मगरमच्छ ने हमला कर दिया। यह चौंकाने वाला नजारा कैमरे में कैद हो गया और इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कीपर रोज की तरह मगरमच्छ को बाड़े के पास से चिकन खिलाने की कोशिश कर रहा था। तभी अचानक विशालकाय मगरमच्छ ने चिकन के साथ-साथ कीपर के पैरों को अपने मजबूत जबड़ों में दबोच लिया। देखते ही देखते मगरमच्छ ने उसे पानी की तरफ खींचना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बेबस कीपर खुद को बचाने के लिए बदहवास हालत में तालाब के किनारे को मजबूती से पकड़े हुए था। उसके दोनों पैर मगरमच्छ के शिकंजे में थे। आसपास मौजूद पार्क के सिक्योरिटी गार्ड्स और लोग चाहकर भी सीधे पानी में नहीं उतर सकते थे। गार्ड्स ने लोहे की रॉड और डंडों के सहारे मगरमच्छ का ध्यान भटकाने की कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ ने अपनी पकड़ ढीली नहीं की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दर्द से तड़प रहे कीपर के मुंह से बस यही शब्द निकल रहे थे कि मैंने कुछ गलत नहीं किया। देखें वीडियो...

    कैमरे में कैद हुआ खतरनाक नजारा

    वहीं, घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम, सेंट जॉन एम्बुलेंस और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पार्क में मौजूद विजिटर्स को तुरंत बाहर निकाला गया। जब कीपर को छुड़ाने के सारे रास्ते बंद दिखे और उसकी जान पर सीधा खतरा बन आया, तब पुलिस अधिकारियों ने फैसला लेते हुए मगरमच्छ को मौके पर ही गोली मारकर ढेर कर दिया। मगरमच्छ के बेजान होते ही कीपर को तुरंत शिकंजे से बाहर निकाला गया। हमले में उसके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। एम्बुलेंस की मदद से उसे तुरंत '3 माइल जनरल अस्पताल' ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग वाइल्डलाइफ पार्कों में सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक्स पर इस वीडियो को mapkpets नाम के पेज से शेयर किया गया है।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article