टीवी मसाला

Neha Kakkar के जाते ही Indian Idol की टीआरपी को लगा झटका? बोलीं- मैंने छोड़ा इसलिए फेम गिर गया...

Neha Kakkar On Leaving Indian Idol: मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में 'इंडियन आइडल' पर बात की है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनके शो छोड़ते ही उसकी टीआरपी गिर गई।

Image

Neha Kakkar ने 'इंडियन आइडल' पर दिया बड़ा बयान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Neha Kakkar On Leaving Indian Idol: मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी सिंगिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। नेहा कक्कड़ के कई गाने ऐसे हैं जिन्होंने यू-ट्यूब पर रिकॉर्ड बनाए हैं। नेहा कक्कड़ ने बॉलीवुड में तो अपने गानों से धमाल मचाया ही है, साथ ही वह कई सिंगिंग रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। नेहा कक्कड़ ने लंबे वक्त तक 'इंडियन आइडल' को होस्ट किया। हालांकि अब वह इस शो से दूरी बना चुकी हैं। लेकिन हाल ही में एक मीडिया संग बातचीत के दौरान नेहा कक्कड़ ने 'इंडियन आइडल' को छोड़ने का अपना कारण साझा किया। उन्होंने 'इंडियन आइडल' को लेकर कहा कि इस शो से उन्हें बहुत प्यार है, हालांकि उन्हें अलग-अलग चीजों का अनुभव लेना ज्यादा पसंद है। नेहा कक्कड़ ने बयान में ये भी कहा कि जब से उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' को अलविदा कहा है, तब से उसकी टीआरी गिर गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: सोनू कक्कड़ ने क्यों तोड़ा नेहा और टोनी कक्कड़ से रिश्ता!! गौतमी कपूर ने बताया -' उनके परिवार की.....

नेहा कक्कड़ ने बताई 'इंडियन आइडल' छोड़ने की वजह

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने बताया कि 'इंडियन आइडल' छोड़ने का फैसला उनका खुद का था और उन्होंने ही मेकर्स से कहा था। सिंगर ने कहा, "मुझे इससे इतनी बड़ी मात्रा में प्यार मिला कि मेरे लिए ये मना करना मुश्किल था, जब ये लोग आए कि आपको ही शो जज करना है। आपके बिना हम सोच भी नहीं सकते। लेकिन मैंने 5 साल लगातार किया है और मेरे लिए ये एक चीज बार-बार हो रही थी। मैं हमेशा बदलाव पसंद करती हूं, तो इसलिए मैंने कहा कि बाद में। भगवान ने चाहा तो कभी दोबारा ज्वॉइन करूंगी।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल से हारने के बाद 'हिजड़ा' बुलाने पर भड़कीं Rhiya Ahir, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

    नेहा कक्कड़ के जाते ही गिरी 'इंडियन आइडल' की टीआरपी

    नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) से सिंगिंग रियलिटी शोज की टीआरपी को लेकर भी सवाल किये गए। उनसे पूछा गया कि कई जजेस थे जो जा चुके हैं और कई ने ऐसे बयान दिये हैं, जिससे इसका फेम गिर गया है। ऐसे में नेहा कक्कड़ ने जवाब दिया, "देखो फेम इसलिए गिर गया, क्योंकि मैंने करना छोड़ दिया। जब तक मैं कर रही थी टीआरपी हाइएस्ट थी। माफ करना लेकिन मैं कहना चाहूंगी कि अंगूर न मिले तो वो खट्टे लगते हैं। ये शो स्क्रिप्टेड नहीं है, लोगों की जिंदगी स्क्रिप्टेड नहीं होती है। जाहिर है कि हम भारतीय बहुत शालीन बैकग्राउंड से हैं और अगर मैं किसी की कहानी सुनकर भावुक होती हूं तो ये होना लाजमी है। हम लोग बहुत छोटे-छोटे शहरों से आते हैं और कितने मुशेकिलों को पार करके आते हैं।"

    नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने 'इंडियन आइडल' के बारे में आगे कहा, "मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि मैं इतने सुपरहिट सीजन्स दे पाई। अब मैं नहीं कर रही हूं तो, मैं क्या कहूं अब वो नहीं चल रहा तो। मैं उसमें क्या करूं, मैं अब दूसरी चीजें करना चाहती हूं।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article