बॉलीवुड

Lalkaara से Vikrant Massey हुए OUT!! इस Dhurandhar एक्टर ने मारी एंट्री

आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ललकारा में व्यस्त हैं, जिसमें धुरंधर एक्टर दानिश पंडोर की एंट्री भी हो गई है और खबरें हैं कि ललकारा की स्टारकास्ट से विक्रांत मैसी बाहर हो गए हैं।

Image

Lalkaara से Vikrant Massey हुए OUT!! इस Dhurandhar एक्टर ने मारी एंट्री

आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर इन दिनों अपनी नई फिल्म ललकारा के लिए कमर कस रहे हैं, जो लाला अमरनाथ की जिंदगी पर आधारित एक इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा होने वाली है। इन दिनों फिल्म ललकारा की कास्टिंग चल रही है और ताजा रिपोर्ट के अनुसार इसमें धुरंधर एक्टर दानिश पंडोर की एंट्री हो चुकी है। धुरंधर में शानदार परफॉर्मेंस देने वाले एक्टर दानिश पंडोर जल्द ही आमिर खान की मूवी शूट करेंगे, जिसे बड़े स्तर पर बनाया जाएगा। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: हिन्दी को नेशनल लैंगुएज बुलाकर बुरे फंसे Original Monster एक्टर Shiva Rajkumar, लोगों ने लगाई क्लास

बॉलीवुड हंगामा ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया है कि आशुतोष गोवारिकर ने एक्टर दानिश पंडोर के लिए एक शानदार रोल के लिए साइन किया है, जो ललकारा में अहम रोल प्ले करते दिखेंगे। पंडोर को दर्शक ललकारा में आमिर खान के दोस्त के रूप में देख सकते हैं। फिल्म में जुबली स्टार सिद्धांत गुप्ता भी अहम रोल में दिखेंगे। कुछ दिनों पहले विक्रांत मैसी का नाम भी ललकारा के लिए सामने आया था, जिसको लेकर खबरें हैं कि वो इस प्रोजेक्ट में नहीं दिखेंगे। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: "छोटी सी छुट्टी...", बॉयफ्रेंड Rahul Modi के साथ बैंकॉक में मस्ती करती दिखीं Shraddha Kapoor

आमिर खान, दानिश पंडोर और सिद्धांत गुप्ता फिल्म ललकारा के लिए क्रिकेट की ट्रेनिंग भी शुरू कर चुके हैं। ये रियल लाइफ कैरेक्टर्स पर बेस्ड मूवी होने वाली है, जिस कारण एक्टर्स को अपनी फिजीक में भी चेंजेज लाने होंगे। इन दिनों एक्टर्स इसी तैयारी में लगे हुए हैं। फिल्म ललकारा में आमिर खान भारत के पहले क्रिकेट कैप्टर लाला अमरनाथ के रोल में दिखेंगे, जिसके लिए वो खूब मेहनत कर रहे हैं।

क्या Lalkaara से कमबैक कर पाएंगे Aamir Khan

अभिनेता आमिर खान लाल सिंह चड्ढा के बाद से ही कमबैक की कोशिशें कर रहे हैं लेकिन वो लगातार नाकामयाब रहे हैं। फिल्म सितारे जमीन पर से उन्हें थोड़ा फायदा जरूर हुआ था लेकिन मनमाफिक सफलता नहीं मिली थी। लाला अमरनाथ की फिल्म ललकारा से आमिर खान के साथ-साथ उनके फैंस को भी काफी उम्मीदें हैं। आशुतोष के साथ वो पहले भी लगान जैसी इमोशनल क्रिकेट ड्रामा दे चुके हैं तो देखना दिलचस्प रहेगा इस दफा बार ये दोनों क्या कमाल दिखाते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article