बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ( Drishyam the Conclusion) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म पर सभी की नजरें टिकी हुई है। सभी लोग मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होने वाला है। आइए पूरी बात जानते है रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Trisha Krishnan के सपोर्ट में उतरीं Kangana Ranaut, कहा- 'महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाना बंद...')
‘दृश्यम द कन्क्लूजन’का ट्रेलर कब होगा रिलीज
क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 9 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “जो कहानी 2 अक्टूबर से शुरू हुई थी… वो खत्म भी 2 अक्टूबर को होगी।” फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ हिंदी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म होगी। इस फिल्म में एक बार फिर रहस्य, ट्विस्ट और विजय सालगांवकर की चालाकी देखने को मिलेगी। ट्रेलर की घोषणा के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया गया है, इसमें अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत नजर आ रहे हैं। तीनों के चेहरे पर गंभीर और तनाव भरे भाव दिखाई दे रहे हैं।
बताते चलें कि फिल्म ‘दृश्यम द कन्क्लूजन' का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। उन्होंने आमिल कीयन खान और परवेज शेख के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन और जयदीप अहलावत अहम भूमिकाओं में हैं। तब्बू एक बार फिर आईजी मीरा देशमुख के किरदार में नजर आएंगी, जबकि श्रिया सरन नंदिनी के रोल में वापसी कर रही हैं। राजत कपूर के भी फिल्म का हिस्सा होने की खबर है।
