बॉलीवुड

Trisha Krishnan के सपोर्ट में उतरीं Kangana Ranaut, कहा- 'महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाना बंद...'

Kangana Ranaut on Trisha Krishnan: कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का समर्थन करते हुए महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी और चरित्र पर सवाल उठाने की आलोचना की है।

Image

कंगना रनौत ने किया सपोर्ट (pic credit-instagram)

Kangana Ranaut on Trisha Krishnan: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह राजनीति से लेकर मनोरंजन तक हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। अब कंगना ने तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) के समर्थन में आवाज उठाई है। हाल ही में तृषा को लेकर हुए विवाद के बीच कंगना ने महिलाओं के खिलाफ होने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियों और चरित्र पर सवाल उठाने को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में अक्सर महिलाओं को ही निशाना बनाया जाता है। कंगना के इस बयान के बाद एक बार फिर उनकी चर्चा तेज हो गई है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-हिन्दी को नेशनल लैंगुएज बुलाकर बुरे फंसे Original Monster एक्टर Shiva Rajkumar, लोगों ने लगाई क्लास)

कंगना रनौत ने किया सपोर्ट

कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन के समर्थन में अपनी बात रखी है। यह बयान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की उस चेतावनी के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने महिलाओं के खिलाफ डबल मीनिंग कमेंट करने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। कंगना रनौत, जो हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद भी हैं, कुल्लू में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (DISHA) की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने तृषा का समर्थन किया। कंगना ने कहा कि तमिलनाडु में जो मामला सामने आया, उसमें एक सम्मानित कलाकार और एक्ट्रेस का नाम जुड़ा था। उनका कहना था कि जब किसी रिश्ते में दोनों पक्ष शामिल हों, तब भी गाली-गलौज और किसी के कैरेक्टर पर सवाल उठाने के मामले में अक्सर महिला को ही निशाना बनाया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि यह समस्या सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में देखने को मिलती है। कामकाजी महिलाओं, सफल महिलाओं, एक्ट्रेसेस, नेताओं और बड़े पदों पर काम करने वाली महिलाओं के कैरेक्टर पर सवाल उठाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जाती है।

कंगना का यह तृषा को लेकर कुछ समय पहले हुए विवाद के बाद आया है। दरअसल, डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने तंजावुर में कावेरी जल विवाद और कर्नाटक की मेकेदाटू परियोजना के खिलाफ आयोजित एक कार्यक्रम में भाषण दिया था। इसी दौरान भीड़ ने कथित तौर पर तृषा का नाम लेना शुरू कर दिया। इसके जवाब में उदयनिधि ने तमिल में एक टिप्पणी की, जिसपर विवाद खड़ा हो गया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article