टीवी मसाला

Bade Achhe Lagte Hain Spoiler: भाग्यश्री को गोद में उठाकर पति धर्म निभाएगा ऋषभ, नकली हसबैन्ड के प्यार में गिरफ्त हो जाएगी श्री

Bade Achhe Lagte Hain Spoiler: आज रात का एपिसोड आपका दिल खुश कर देगा क्योंकि जिस घड़ी का आपको इंतजार था वो आने ही वाली है। जी हां भाग्यश्री और ऋषभ एक-दूसरे के करीब आएंगे। क्या दोनों के बीच प्यार हो जाएगा या फिर से यह रिश्ता एक सौदे पर आकर रुक जाएगा जानने के लिए पढ़ें आज का स्पॉइलर

Image

Bade Achhe Lagte Hain Spoiler

Bade Achhe Lagte Hain Spoiler: टीवी का प्यारा शो बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 के साथ फैंस के दिलों पर डोरे डालने की पूरी कोशिश कर रहा है। अपनी कहानी और स्टारकास्ट के जरिए ये शो दर्शकों के जहन में उतरने में कामयाब होता नजर आ रहा है। शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स को देखकर हर कोई जानने के लिए बेताब रहता है कि आगे क्या होगा। पिछले एपिसोड में जहां आपने देखा कि भाग्यश्री और ऋषभ के बीच बहस हो जाती है। वहीं आज रात का एपिसोड और भी मजेदार होने वाला है क्योंकि ऋषभ और भाग्यश्री के बीच बेहद रोमांटिक मोमेंट होगा जिसे देखकर फैंस का दिन बन जाएगा। आने वाले एपिसोड में आपको क्या देखने को मिलेगा आइए बताते हैं

साउथ इंडियन लुक में रेडी होगा ऋषभ

शो में आगे दिखाया जाएगा कि मीनाक्षी की शादी के लिए ऋषभ एकदम साउथ इंडियन बॉय के लुक में तैयार होगा। वह लूँगी और कुर्ता पहनेगा, जिसमें ऋषभ का लुक बेहद अच्छा लगने वाला है। उसे देखकर जिम वाली लड़कियां दीवानी हो जाती हैं और कहती हैं कि आप इसी ड्रेस में जिम आया करो। ऋषभ अपनी क्लाइंटस से बातें करता है वहीं दूसरी तरफ भाग्यश्री तैयार खड़ी है। दोनों साथ में शादी के लिए निकल रहे हैं।

भाग्यश्री को गोद में उठाएगा ऋषभ

शादी की रस्मों में भाग्यश्री की मां ऋषभ से कहती है कि उसे अपनी पत्नी को गोद में उठाना होगा और यह एक रस्म है। तभी ऋषभ कहता है कि हां मैंने इसे फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में देखा है। तभी भाग्य कहती है कि ये सब करना जरूर नहीं है, लेकिन ऋषभ नहीं मानता और कहता है कि मैं करूंगा और सारी रस्में पूरी करूंगा। आगे एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि इस मौके पर दोनों एक-दूसरे की आँखों में डूब जाते हैं । भाग्यश्री के मन में कहीं न कहीं ये विचार घूम रहा है कि वह ऋषभ के नजदीक आ गई तो उसे उससे प्यार हो जाएगा।

बड़े अच्छे लगते हैं 4 प्रोमो

प्रोमो एपिसोड की बात करें तो भाग्यश्री ऋषभ को आई लव यू कहती है, लेकिन ऋषभ उसके प्यार को ठुकरा देता है। हालांकि ऋषभ को शो में एक विलेन के तौर पर दिखाया जाएगा जो किसी मकसद के चलते भाग्यश्री को अपने प्यार में गिराने की कोशिश कर रहा है। ऋषभ का सच क्या होगा यह देखना दिलचस्प है जिसके लिए आगे आने वाले एपिसोड का इंतजार करना होगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article