टीवी मसाला

Bade Acche Lagte Hain 4 Today Episode: मौत के घाट उतरेगी भाग्यश्री, कसकर गले लगाएगा ऋषभ करेगा प्यार का इजहार

Bade Acche Lagte Hain 4 Today Episode: बीते एपिसोड में आपने देखा कि शो में नए किरदार की एंट्री हुई है जो भाग्यश्री की बॉस है। ये एक ऐसी बॉस है जिससे ऋषभ के पापा तक डरते हैं। आज के एपिसोड में कहानी बेहद मजेदार होगी क्योंकि भाग्यश्री का एक्सीडेंट हो जाएगा और ऋषभ अपने प्यार का इजहार करेगा।

Image

Image Source: X

Bade Acche Lagte Hain 4 Today Episode: शिवांगी जोशी( Shivangi Joshi) -हर्षद चोपड़ा( Harshad Chopda) स्टार शो बड़े अच्छे लगते हैं में इन दिनों प्यार का मौसम चल रहा है। एक तरफ ऋषभ भाग्यश्री के प्यार में दीवाना हुआ फिर रहा है दूसरी तरफ वह अपने पापा का बदला भी लेना चाहता है। अब जब लोगों को भी पता चल गया है कि भाग्यश्री ने क्या गुनाह किया है जो ऋषभ उससे बदला लेना चाहता है तो फैंस भी ये जानाने के लिए बेताब हैं कि आगे क्या होगा। बीते एपिसोड में आपने देखा कि शो में नए किरदार की एंट्री हुई है जो भाग्यश्री की बॉस है। ये एक ऐसी बॉस है जिससे ऋषभ के पापा तक डरते हैं। आज के एपिसोड में कहानी बेहद मजेदार होगी क्योंकि भाग्यश्री का एक्सीडेंट हो जाएगा और ऋषभ अपने प्यार का इजहार करेगा।

शो की शुरुआत होती है भाग्यश्री की नई बॉस के साथ जो भाग्यश्री को करियर का पाठ पढ़ा रही होगी। जब भाग्यश्री बताएगी कि वह अपने नकली पति से प्यार करने लगी है तब उसकी बॉस गुस्सा हो जाएगी और कहेगी कि ये प्यार एक दिन तुम्हें बर्बाद कर देगा। दूसरी तरफ भाग्यश्री ऋषभ के पास जाएगी और उसे बड़े प्यार से खाना खिलाएगी क्योंकि ऋषभ सारी रात अपने पापा की सेवा में लगा हुआ है। ऋषभ एक तरफ भाग्यश्री से बदला लेना चाहता है दूसरी तरफ उसे तकलीफ में नहीं देख सकता।

पापा के आगे प्यार का इजहार

ऋषभ अपने पापा से बताता है कि मैं सबकुछ जानते हुए भी भाग्यश्री से नफरत नहीं कर पा रहा, जब वह तकलीफ में होती है तो मुझे बहुत दर्द होता है। ऋषभ अपने पापा के सामने भाग्यश्री के साथ बिताए हुए हर पल का जिक्र करता है। हालांकि ऋषभ के पापा उसे समझाते हुए कहते हैं कि तुम्हें अपने दिल की बात सुननी चाहिए क्योंकि तुम्हारा दिल कभी गलत नहीं हो सकता।

भाग्यश्री का एक्सीडेंट

आज एपिसोड में देखने को मिलेगा कि भाग्यश्री अपनी बॉस के साथ वकील से मिलने जाती है लेकिन रास्ते में उन दोनों का एक्सीडेंट हो जाता है। जैसे-तैसे भाग्यश्री अस्पताल पहुंचती है और ऋषभ को भी वहीं बुला लेती है। भाग्यश्री को चोट की हालत में देखकर ऋषभ का दिल तड़प उठेगा और वह उसे भागकर गले लगा लेगा। ऋषभ भाग्यश्री से कहेगा कि वह इस रिश्ते को बहुत खास मानता है और कभी दूर नहीं जाना चाहता

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article