टीवी मसाला

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: ऋषभ के प्यार में गोते लगाएगी भाग्यश्री, डूबने से पहले सामने आ जाएगी ऋषभ की सच्चाई

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 का लेटेस्ट ट्रैक फैंस का जमकर मनोरंजन कर रहा है। शो में इन दिनों भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है। आगे आने वाले एपिसोड में तो बड़ा धमाका होगा क्योंकि भाग्यश्री को ऋषभ की सच्चाई का पता चलेगा।

Image

Image Source: x handle

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: टीवी का पसंदीदा शो बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 के साथ धूम मचा रहा है। शो की स्टोरी लाइन फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। शो में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं जो फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। भाग्यश्री और ऋषभ के जीवन की कहानी फैंस को बेहद पसंद भी आ रही है। सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो आपने देखा भाग्य और ऋषभ मुंबई में हैं। जहां वह भाग्यश्री के दोस्त की पार्टी अटेंड करते हैं, यही पर भाग्यश्री का सामना अपने एक्स बॉयफ्रेंड से होता है। आज रात का एपिसोड बेहद रोमांटिक होगा, क्योंकि भाग्यश्री ऋषभ के प्यार में डूब जाएगी।

भाग्यश्री और ऋषभ का रोमांटिक डांस

शो की शुरुआत भाग्यश्री और ऋषभ के रोमांटिक डांस से होगी। निखिल को जलाने के लिए ऋषभ जानबूझकर भाग्यश्री के साथ डांस करेगा। दोनों का रोमांटिक मोमेंट देखकर सभी तालियाँ बजाएंगे। जब ऋषभ भाग्य की आँखों में आंखें डालकर डांस करेगा तो भाग्यश्री उसकी आँखों में डूब जाएगी।

भाग्यश्री का स्टैन्ड लेगा ऋषभ

निखिल बार-बार भाग्यश्री को नीचा दिखाने की कोशिश करेगा। निखिल ऋषभ के बारे में कहता है कि वह जरूर तुम्हारे रिश्ते के बारे में कुछ छिपा रहा है। तभी भाग्यश्री निखिल को झाड़ देगी और कहेगी कि तुम्हारे पास कोई काम नहीं है क्या। हालांकि निखिल अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा और वो भाग्यश्री के साथ डांस करने की जिद्द करेगी। तभी ऋषभ उसे डांटकर भगा देगा। जिस तरह से ऋषभ भाग्यश्री का स्टैंड लेगा और निखिल के सामने उसकी तारीफ करेगा उसे देखकर भाग्यश्री बेहद खुश हो जाएगी।

भाग्यश्री करेगी प्यार का इजहार

भाग्यश्री मन ही मन ऋषभ को पसंद करने लगी है। उसका अपनापन भाग्यश्री को भाने लगा है। अब वह अपने नकली पति से असल में प्यार कर रही है। भाग्य के मन में आता है कि वह ऋषभ को अपने दिल की बात बता दें और उससे दोस्ती का हाथ बढ़ाए। दोनों रात में वडापाव खाने बाहर जाते हैं, जहां पर भाग्यश्री ऋषभ की तारीफ करती है। भाग्य ऋषभ से कहती है कि तुम एक ग्रीन फ्लैग लड़के हो। जैसे ही भाग्यश्री ऋषभ को आई लव यू बोलने वाली होती है तुरंत ऋषभ के गले में कुछ अटक जाता है।

आगे आएगा महाट्विस्ट

शो में आगे महाट्विस्ट आने वाला है क्योंकि भाग्यश्री को ऋषभ की असलियत का पता चलेगा। ऋषभ कोई राज छिपा रहा है और वह भाग्यश्री से प्यार करने का नाटक कर रहा है। प्रोमो को देखने के बाद फैंस भी जानने के लिए बेताब हैं कि असल में वो राज क्या है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article