टीवी मसाला

ब्रेस्ट इम्प्लांट से मिली Sherlyn Chopra को छुट्टी, बोलीं "सीने पर फालतू का बोझ...

Sherlyn Chopra breast implant: अदाकारा शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि उन्होंने ब्रेस्ट इम्प्लांट रिमूव करवा दिया है। शर्लिन ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर करके फैंस को ये जानकारी दी है कि वो अब नैचुरल लाइफ की तरफ बढ़ रही हैं।

Image

Sherlyn

टीवी और बॉलीवुड में अपनी बोल्डनेस के लिए मशहूर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अक्सर अपनी हॉट फोटोज और वीडियोज के चलते खबरों में बनी रहती हैं। जब भी वो मीडिया द्वारा स्पॉट की जाती हैं तो उनके रिलीविंग कपड़े सबका ध्यान खींचते हैं। पिछले कुछ समय से शर्लिन चोपड़ा ने अपनी बोल्ड इमेज को इतना भुनाया है कि लोग ये भूल ही चुके हैं कि वो कभी एक्ट्रेस भी थीं। लोगों के बीच बोल्डनेस के लिए मशहूर शर्लिन चोपड़ा ने कुछ वक्त पहले ब्रेस्ट इम्पालंट भी कराया था ताकि वो ज्यादा आकर्षक लगें। ब्रेस्ट इम्प्लांट के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तबाही ही मचाने लगी थीं। उनकी वायरल होने वाली वीडियोज से एक वक्त राखी सावंत भी इन्सिक्योर होने लगी थीं। जब-जब ऐसे मौके आए जब ये दोनों एक साथ कैमरे के सामने आईं, राखी ने शर्लिन का मजाक उड़ाने की कोशिश की।

कभी बोल्ड इमेज के पीछे भागने वाली शर्लिन चोपड़ा अब सीधे रास्ते पर चलकर अपना जीवन गुजारना चाहती हैं। हम मजाक नहीं कर रहे हैं बल्कि सच बोल रहे हैं। शर्लिन चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि उन्होंने ब्रेस्ट इम्पालंट से छुट्टी ले ली है और नैचुरल लाइफ बिताने के लिए आगे बढ़ रही हैं। शर्लिन चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने ब्रेस्ट इम्प्लांट के नुकसान बताए हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने लिखा है, "मैं ये मानती हूं कि जिंदगी में फालतू का बोझ लेकर जीने का कोई मतलब नहीं है। ये मेरा अपना मानना है अगर कोई कुछ और सोचता है तो मैं उसके बारे में कुछ नहीं बोलना चाहूंगी। मैं अपने डॉक्टर्स का बहुत-बहुत शुक्रिया कहना चाहूंगी जिन्होंने मुझे ब्रेस्ट इम्प्लांट से छुट्टी दिलाने में मदद की है और मेरी ब्रेस्ट सर्जरी की है।"

शर्लिन चोपड़ा ने जब से ब्रेस्ट इम्प्लांट रिमूवल की जानकारी फैंस को दी है, कुछ लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं कि अब उन्हें काम कैसे मिलेगा। शर्लिन चोपड़ा ने ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और बताया है उन्हें काम उनकी काबिलियत के आधार पर मिलेगा। शर्लिन ने अपना जवाब एक वीडियो के माध्यम से लोगों को दिया है, जिसके साथ उन्होंने मैसेज में लिखा है, "मेरे शुभचिंतक मुझसे पूछ रहे हैं कि मुझे अब काम कैसे मिलेगा…कलाकार को उसकी क़ाबिलियत और हुनर के आधार पर काम मिलता है, ना की कप साइज़ के आधार पर।"

शर्लिन चोपड़ा ऐसी अकेली अदाकारा नहीं हैं, जिन्होंने अपनी बोल्डनेस को निखारने के लिए ब्रेस्ट इम्प्लांट का सहारा लिया था। अब भी इंडस्ट्री में ऐसी कई हीरोइन्स मौजूद हैं, जिन्होंने ब्रेस्ट इम्प्लांट कराया है। पिछले कुछ समय से खूबसूरती को निखारने के लिए मेडिकल साइंस का सहारा लेना आम बात हो गई है। कुछ हसीनाएं तो खुलकर ये बात स्वीकार भी करती हैं कि उन्होंने मेडिकल साइंस की मदद से अपनी खूबसूरती में इजाफा किया है। वैसे आपका शर्लिन चोपड़ा के फैसले पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article