टीवी मसाला

Shehnaaz Gill और Mahira Sharma ने होली पर भुला दी 'बिग बॉस' वाली दुश्मनी, गले लगकर एक-दूजे पर खूब लुटाया प्यार

Shehnaaz Gill And Mahira Sharma Reunite At Holi Bash: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा शर्मा और शहनाज गिल ने 'बिग बॉस 13' में भले ही एक-दूजे के खिलाफ जहर उगले। लेकिन बीते दिन होली पार्टी में दोनों ने अपने बैर भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया और खूब प्यार भी लुटाया।

Image

माहिरा शर्मा और शहनाज गिल ने भुलाई अपनी दुश्मनी

Shehnaaz Gill And Mahira Sharma Reunite At Holi Bash: होली का त्योहार ऐसा होता है कि लोग अपने बैर भुलाकर दुश्मन को भी गले लगा लेते हैं और उनके साथ होली खेलते हैं। खास बात तो यह है कि इसका उदाहरण टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों के बीच देखने को भी मिल रहा है। हाल ही में पंजाब की कैटरीना कैफ से लेकर बॉलीवुड की हीरोइन बनने का सफर तय करने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह 'बिग बॉस 13' फेम माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) को गले लगाते और उनपर प्यार लुटाते नजर आईं। जबकि एक वक्त ऐसा था जब दोनों एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करती थीं।

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) का ये वीडियो फिल्मीज्ञान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है, जिसमें शहनाज गिल और माहिरा शर्मा बातों में चूर नजर आईं। इसके बाद शहनाज और माहिरा ने एक-दूजे को गले लगाए। वहीं 'किसी का भाई किसी की जान' एक्ट्रेस ने माहिरा शर्मा के बालों में हाथ भी फेरे। बता दें कि 'बिग बॉस 13' के बाद दोनों को पहली बार साथ में देखा गया है। सलमान खान के उस शो में जिस तरह की खटास शहनाज गिल और माहिरा शर्मा के बीच पड़ी थी, दोनों ने शो के बाद एक-दूजे से मुलाकात तक नहीं की थी।

बता दें कि शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) के बीच लड़ाई की वजह पारस छाबड़ा संग दोस्ती थी। शो में रहते हुए माहिरा शर्मा ने शहनाज गिल के करियर और उनके वजन पर कमेंट किये थे। वहीं शहनाज गिल ने भी बदला लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन होली के इस वीडियो में दोनों अपना बैर भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाती नजर आईं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article