बॉलीवुड

सारा अली खान ने शहनाज गिल के साथ किया जमकर फ्लर्ट, वीडियो देख यूजर्स की छूटी हंसी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 1, 2023, 10:45 PM IST

सारा अली खान शहनाज गिल के शो देसी वाइब विद शहनाज गिल में पहुंची थीं। इस शो में दोनों अभिनेत्रियों ने जमकर मस्ती की। शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर सारा के साथ फन बैंटर वीडियो शेयर किया है। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

sara ali khan and shehnaaz gill (credit pic: instagram)

सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी फिल्म गैसलाइट (Gaslight) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में सारा के साथ विक्रांत मैसी और चित्रांंगदा सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सारा शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के शो पर पहुंची थी। शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सारा और शहनाज एक -दूसरे से फ्लर्ट करते हुए नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। इंडस्ट्री की दो चुलबुली एक्ट्रेस को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। इससे पहले भी दोनों का क्यूट और फनी वीडियो वायरल हुआ था।

वीडियो में शहनाज सारा से कहती हैं मैं रेड हॉट और आप बार्बी डॉल। देखो अपने आपको हॉट बना दिया और मुझे क्यूट बना दिया। देखो जी। आप जिम करते होंगे। मैं नहीं करती हूं। मुझे बेड पर लेटे रहना पसंद है। शहनाज के एक्सप्रेशन देखकर सारा कहती हैं कि आपको ये सब नहीं बोलना चाहिए।

सारा और शहनाज का वीडियो हुआ वायरल

आप बोलते हो आप रेड हॉट हो फिर आप बोलते हो आपको बेड पर रहना पसंद है। ये सब मत बोला करो। आप ये बताओ जैसे मैं आपके घर जाऊंगी। सारा कहती हैं आ भी सकते हो। मेरा भी है बेड। फिर शहनाज कहती है कि पर बेड पर आप क्यूं चाहिए होगी मुझे। सारा कहती हैं क्यों मैं हॉट नहीं हूं। दोनों का फनी वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

इस वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, दो स्टार्स एक ही फ्रेम में। दूसरे यूजर ने लिखा, मजेदार। तीसरे यूजर ने लिखा,शहनाज कुछ भी बोल सकती है। फैंस इस एपिसोड के आने का बेसब्री से इंतजार रहे हैं। शहनाज के शो देसी वाइव विद शहनाज गिल को फैंस बेहद पसंद करते हैं। इस शो में सेलेब्स अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए पहुंचते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article