टीवी मसाला

Seher Hone Ko Hai: माही विज के बाद अब Rishita Kothari ने छोड़ा शो, नए चेहरे के साथ TRP बटोरेंगे मेकर्स?

Rishita Kothari Reportedly Quits Seher Hone Ko Hai: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' को लेकर खबर आ रही है कि एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी ने सीरियल को बीच में ही अलविदा कह दिया है।

Image

ऋषिता कोठारी ने कहा 'सहर होने को है' को अलविदा, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Rishita Kothari Reportedly Quits Seher Hone Ko Hai: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 'सहर होने को है' में यूं तो आए दिन महाट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। लेकिन सीरियल अपने दिलचस्प ट्रैक से ज्यादा कलाकारों के बीच चल रही कोल्ड-वॉर के लिए चर्चा में है। दरअसल, कुछ ही दिनों पहले सेट पर पार्थ सम्थान और ऋषिता कोठारी के बीच झगड़ा होने की खबर सामने आई थी। यहां तक कि ऋषिता कोठारी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड पर पार्थ सम्थान के खिलाफ ट्रोलिंग कैंपेन चलाने का भी आरोप लगा था। वहीं इन विवादों के बीच अब 'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी ने बीच में ही सीरियल को अलविदा कह दिया है। यह भी पढ़ें: Sehar Hone Ko Hai: अफवाहों के बीच Mahhi Vij ने कहा शो को अलविदा, बोलीं- ये सिर्फ किरदार नहीं बल्कि...

ऋषिता कोठारी (Rishita Kothari) के 'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) छोड़ने की खबर ने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषिता कोठारी ने अचानक ही शो से किनारा कर दिया है। उन्होंने ये कदम पार्थ सम्थान संग हुए विवाद के कारण उठाया है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि ऋषिता कोठारी के जाने के बाद मेकर्स 'सहर होने को है' सीरियल में नए चेहरे के साथ नया चैप्टर शुरू करेंगे। हालांकि ऋषिता कोठारी या मेकर्स की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत खबर की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें: Sehar Hone Ko Hai: विवादों के कारण लगेगा शो पर ताला? सच उगलते हुए बोले Parth Samthaan- जिसकी नीयत साफ है...

    seher hone ko hai (2)

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    बता दें कि 'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) ऋषिता कोठारी (Rishita Kothari) का डेब्यू सीरियल है। इस शो में उन्होंने सहर की भूमिका अदा की है। यूं तो सीरियल में पार्थ सम्थान और ऋषिता कोठारी की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। लेकिन पार्थ सम्थान और ऋषिता कोठारी के बीच हुए विवादों ने दर्शकों के मन में भी खटास डाल दी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ऋषिता कोठारी के शो छोड़ने की बात सच है या नहीं? अगर ये सच है तो मेकर्स अब किस एक्ट्रेस को शो का लीड चेहरा बनाएंगे।

    ashna malik
    आशना मलिक author

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

    End of Article