टीवी मसाला

Sehar Hone Ko Hai: अफवाहों के बीच Mahhi Vij ने कहा शो को अलविदा, बोलीं- ये सिर्फ किरदार नहीं बल्कि...

Mahhi Vij Makes Exit From Sehar Hone Ko Hai: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज ने अफवाहों के बीच 'सहर होने को है' को अलविदा कह दिया है। माही विज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की है।

Image

माही विज ने 'सहर होने को है' को कहा अलविदा, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Mahhi Vij Makes Exit From Sehar Hone Ko Hai: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। माही विज ने टीवी पर कई हिट शोज किये हैं। वहीं माही विज इन दिनों 'सहर होने को है' सीरियल में बतौर कौसर नजर आ रही हैं। उन्हें लेकर खबर आई थी कि वह जल्द ही शो को अलविदा कहने वाली हैं। अब खुद एक्ट्रेस ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है। दरअसल, माही विज ने 'सहर होने को है' को सच में अलविदा कह दिया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर इस बात का खुलासा किया। साथ ही माही विज (Mahhi Vij) ने इंस्टाग्राम पोस्ट में 'कौसर' के किरदार के लिए अपने दिल की बात भी बयां की। यह भी पढ़ें: Anupamaa 7 Maha Twist: अपने सपनों का आशियाना खरीदेगी अनुपमा, पहले दिन ही ठप्प पड़ेगा प्रेम का रेस्टॉरेंट

माही विज (Mahhi Vij) की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। इस पोस्ट में माही विज ने अपने किरदार कौसर के बारे में लिखा, "कौसर सिर्फ मेरे लिए एक किरदार कभी नहीं था, ये एक भावना थी जिसे मैं बहुत समझदारीर, निष्ठा और विश्वास के साथ लिया था। मैंने केवल कौसर को परफॉर्म नहीं किया है, मैंने हर सीन, हर भावना और हर पल को जिया है। मेरी उसके लिए एक ही ख्वाहिश है कि उसका सफर हर घर में और हर दिल में पहुंचे। आज मैं कौसर को अलविदा कह रही हूं। मैं बहुत सी अनगिनत यादों, लेसन और भावनाओं के साथ जा रही हूं और इमोशन जो हमेशा मेरे साथ रहेंगे। मेरा एक हिस्सा हमेशा कौसर से जुड़ा रहेगा।" यह भी पढ़ें: माही विज ने जय भानुशाली से एलिमनी में मांगे 5 करोड़? एक्ट्रेस ने बताया सच

mahhi vij (5)

माही विज ने 'सहर होने को है' को कहा अलविदा

    माही विज (Mahhi Vij) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने लिखा, "मैं सच में कौसर को याद करूंगी, उसकी ताकत, उसका सफर और जो प्यार उसने हमें दिया है। उसे इतना सराहने के लिए और प्यार देने के लिए आप लोगों का शुक्रिया।" बता दें कि माही विज की इस पोस्ट ने उनके फैंस को भी मायूस कर दिया है। इस शो के जरिए माही विज ने करीब 9 साल बाद टीवी पर वापसी की थी। वहीं इससे पहले माही विज एक्टर जय भानुशाली संग तलाक के कारण भी चर्चा में आ गई थीं। दोनों ने शादी के 14 सालों बाद अपनी-अपनी राहें हमेशा के लिए अलग कर लीं।

    ashna malik
    आशना मलिक author

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

    End of Article