Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक नया ट्विस्ट आ गया है। शो में अंश के बेटे की एंट्री हो गई है और उसका अब तुलसी से आमना सामना भी होगा, लेकिन उससे पहले तुलसी करण की बैंड बजा देगी। करण उस घर के बाहर पहुंच जाएगी जहां पर करण अपनी दूसरी फैमिली के साथ रहता है। यहां पर आकर तुलसी करण को खूब मारेगी और तभी अंश के बेटे रियो की एंट्री होगी। तुलसी अंश के बेटे को देखकर बौखला जाएगी। इसके अलावा, शो में क्या क्या होगा? आइए आपको अपकमिंग एपिसोड में बताते हैं।
तुलसी करण के दूसरे घर तक पहुंच जाती है। वह वहां पर करण के फोन करके नीचे बुलाते हैं और करण के सामने ढेर सारे सवाल रख देती है। जब करण जवाब नहीं दे पाता तब तुलसी उसे थप्पड़ मारती है। तुलसी उसे एक के बाद एक कई सारे थप्पड़ मारती है।
तुलसी का गुस्सा सातवें आसमान पर होता है और तब ही पीछे से तुलसी का हाथ एक लड़का पकड़ लेता है। ये कोई और नहीं अंश का बेटा रियो होता है। करण के वो अपना पिता बताता है और तुलसी पर गुस्सा करता है कि वह उसके पिता को थप्पड़ क्यों मार रही थी।
तुलसी अंश के बेटे को देख हैरान रह जाती है। उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है और वह कुछ भी नहीं बोल पाती। तुलसी का शरीर कांपने लगता है और उसके सामने वो समय आ जाता है जब उसने अपने बेटे अंश को मारा था। इस वजह से तुलसी डर के मारे अजीब बर्ताव करती है। करण उसे संभाल नहीं पाता।
तुलसो को देखकर रियो बहुत सारे सवाल करता है। वह करण पर भी गुस्सा करता है, लेकिन करण तब रियो को शांत करता है और तुलसी का सच उसे नहीं बताता। वह तुलसी को पागल औरत कह देता है। इस वजह से रियो शांत हो जाते हैं। इस मौके पर रियो तुलसी से उसका फोन नंबर तक पूछ लेता है और तब वह वहां से भाग जाती है।
इस ट्विस्ट से ये खुलासा हो जाता है करण अंश के बेटे को अपना नाम देता है। करण रियो को अपना बेटा ही बनाकर रखता है और ये सच अब धीरे धीरे करण तुलसी के सामने भी रख देगा, जिससे शांतिनिकेतन में एक बार फिर ड्रामा होगा।
करण रियो को लेकर घर चला जाता है और वहां पर खुद को बाधरूम में बंद कर लेता है। इस मौके पर वह फूट फूटकर रोता है। वह याद करता है कैसे वह तुलसी को पागल औरत बता देता है। ये चीज करण को बर्दाश्त नहीं हो पाती। इसी वजह से वह तुलसी को फोन करता है और उससे बात करने की कोशिश करता है।
करण के साथ अंश के बेटे को देखकर तुलसी हैरान रह जाती है और सड़क पर अकेले भटक रही होती है। जैसे ही करण का फोन आता है तो वह सबसे पहले उस लड़के के बारे में पूछती है। करण फोन पर तुलसी को शांत करवाने की कोशिश करता है लेकिन तुलसी शांत नहीं होती। इस मौके पर करण तुलसी के पास आकर सच बताने का फैसला लेता है।