Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अभिरा की पोद्दार हाउस में एंट्री करवाएगी मायरा, विद्या का खेल खत्म करेगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया हंगामा होने वाला है। अभिरा और अरमान को एक मायरा करती हुई नजर आएगी। इतना ही नहीं, विद्या का पुराना खेल भी खत्म हो जाएगा।

Authored by: कविताUpdated Apr 27 2026, 08:55 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा तूफान, अरमान अभिरा होंगे साथImage Credit : Jiohotstar01 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा तूफान, अरमान अभिरा होंगे साथ

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा मायरा का केस जीत गई है। अभिरा और अरमान दोनों मिलकर मायरा की क्लासमेट को कोर्ट तक लेकर आ जाते हैं जिसके बाद केस में बड़ा ट्विस्ट आता है। अब मायरा अभिरा के लिए अपना प्यार दिखाएगी। इस मौके पर वो अपने पापा से नाराज़ नजर आएगी। इतना ही नहीं, अपकमिंग एपीसोड में विद्या अभिरा के निशाने पर होगी। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपीसोड में क्या क्या होगा।

अभिरा के लिए प्यार दिखाएगी मायरा​Image Credit : Jiohotstar02 / 08

अभिरा के लिए प्यार दिखाएगी मायरा​

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि मायरा अभिरा के साथ कोर्ट से बाहर आएगी। तब मायरा सबसे पहले अभिरा से ही बात करेगी। तब अभिरा के लिए वो अपना प्यार दिखाती है।

अरमान से नाराज है मायराImage Credit : Jiohotstar03 / 08

अरमान से नाराज है मायरा

मायरा से मिलने अरमान आगे आने की हिम्मत नहीं कर पाता। उसे याद आता है कि कैसे वो झूठ बोलकर मायरा को जीताने की कोशिश कर रहा है। विद्या के कहने पर अरमान मायरा से मिलने के लिए जाएगा और मायरा भी अपने मां अभिरा के इशारे पर उससे मिलेगी।

घरवालों को मिलेगी मायरा​Image Credit : Jiohotstar04 / 08

घरवालों को मिलेगी मायरा​

इसके बाद मायरा घरवालों से भी मिलेगी। मायरा एक एक करके सबके गले लगेगी। तब अरमान और अभिरा दूर खड़े होकर उसे देख रहे होते हैं। इस मौके पर वह अपनी दादी से भी मिलेगी। विद्या सब कुछ भूलकर अपना सारा फोकस मायरा पर लगा लेती है। वह मायरा को सीधा घर लेकर जाने की बात करती है लेकिन तभी मायरा को मुक्ति की याद आती है और वह सबसे पैसे मांग लेती है।

​मुक्ति के साथ अभिरा को बंटेगी मुक्ति​Image Credit : Jiohotstar05 / 08

​मुक्ति के साथ अभिरा को बंटेगी मुक्ति​

इस मौके पर मुक्ति कोर्ट के बाहर लोगों से मायरा के केस के बारे में पूछती है लेकिन उसे कोई कुछ नहीं बताता। तभी मायरा वहां पर कोल्ड ड्रिंक लेकर पहुंच जाती है। यहां पर दोनों ही एक दूसरे के लिए अपनी सच्ची दोस्ती दिखाते है। मुक्ति मायरा से पूछती है कि क्या वो मां को बांट पाएगी और मायरा हां में जवाब देती है।

मायरा और मुक्ति को साथ देख जलेगा विद्या का खूनImage Credit : Jiohotstar06 / 08

मायरा और मुक्ति को साथ देख जलेगा विद्या का खून

मायरा और मुक्ति को यूं साथ देखकर अभिरा अपने आंखों से आंसू झलकने से रोक नहीं पाएगी। वह दोनों को साथ में निहारती रहती है लेकिन विद्या का खून खौलता है। विद्या मुक्ति को एक आंख पसंद नहीं करती है और वह बर्दाश्त नहीं कर पाती कि मायरा मुक्ति को पसंद करने लगी है।

अभिरा के साथ मायरा को भेजेगा अरमानImage Credit : Jiohotstar07 / 08

अभिरा के साथ मायरा को भेजेगा अरमान

अब अरमान शॉकिंग फैसला लेगा। मायरा से सब मिल लेते हैं और फिर घर जाने का टाइम हो जाता है। विद्या समझ जाती है कि अभिरा पोद्दार हाउस आ सकती है या फिर मायरा को लेकर जा सकती है। इसी वजह से वह मायरा का हाथ पकड़कर लेजाने लगती है। तब अरमान आगे आता है और अभिरा के हाथ में मायरा का हाथ दे देता है। वह मायरा को अभिरा के साथ जाने की परमीशन देता है। वह मायरा के कहता है कि वह जब तक चाहे अपनी मां के साथ रह सकती है।

अरमान और अभिरा को एक करेगी मायराImage Credit : Jiohotstar08 / 08

अरमान और अभिरा को एक करेगी मायरा

अब मायरा नया फैसला सुनाएगी। मायरा अभिरा के साथ जाना चाहती है लेकिन वह खुद को अरमान से दूर नहीं कर सकती। इसी वजह से वह अभिरा से पोद्दार हाउस चलने के लिए कहती है। वह अभिरा को इतनी बार ये बात कहती है कि अभिरा मना नहीं कर पाती। लेकिन अभिरा ये भी सोच लेती है कि आज का दिन निकलते ही वह विद्या की हकीकत अरमान को बता देगी, जिसके बाद विद्या का हिसाब अरमान करेगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!