टीवी मसाला

क्या बॉयफ्रेंड से परेशान होकर वैशाली ठक्कर ने उठाया ये कदम? पुलिस ने किया ये बड़ा दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 06:07 PM IST

vaishali Takkar suicide note : वैशाली ठक्कर ने अपने इंदौर वाले घर में आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस के निधन से हर कोई सदमे में हैं। पुलिस को वैशाली के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने सुसाइड नोट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Image

vaishali takkar (image : instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • वैशाली ठक्कर के निधन से हर कोई सदमे में हैं
  • एक्ट्रेस के घर से सुसाइड नोट मिाला है
  • पुलिस एक्ट्रेस के सुसाइड के पीछे का कारण पता कर रही है

Vaishali Takkar suicide note : टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Takkar) अब हमारे बीच नहीं रही। एक्ट्रेस की मौत की खबर से फैंस से लेकर दोस्त तक हर कोई सदमे में हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंदौर वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वैशाली की मौत से उनके फैंस काफी दुखी है। पुलिस को वैशाली के घर से सुसाइड नोट भी मिला है। एक्ट्रेस का करियर अच्छा चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस शादी करके अपने पति के साथ विदेश में सेटल होने वाली थी। हर कोई जानना चाहता है वैशाली की मौत का कारण क्या है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

क्या एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से एक्ट्रेस ने किया सुसाइड?

असिस्टेंट पुलिस कमिशनर एम रहमान ने एएनआई को बताया कि हमें एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे पता चलता है कि एक्ट्रेस किसी स्ट्रेस में नहीं थी, लेकिन उनका एक्स बॉयफ्रेंड उन्हें परेशान कर रहा था। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच कर रही है। किसी भी नतीजे पर पहुंचना सही नहीं है।

एक्ट्रेस ने 2021 में सगाई की थी

28 अप्रैल 2021 को वैशाली ने अभिनंदन सिंह हंडल से सगाई की थी। सगाई के एक महीने बाद जून में एक्ट्रेस ने अपनी शादी तोड़ दी थी। उन्होंने अपने रोके की तस्वीरें भी सोशल मीडिया से हटा दी थी। वैशाली ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि वो कोरोना काल के बाद अभिनंदन से शादी करेंगी। इस मुश्किल समय में हम दोनों के घरवाले चाहते हैं कि हम बाद में शादी करें। वैशाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। वो अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थी। एक्ट्रेस की मौत की खबर पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है से करियर की शुरुआत की थी

वैशाली ने साल 2015 में ये रिश्ता क्या कहलाता है करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इस शो में संजना का किरदार निभाया था। इसके बाद एक्ट्रेस ये है आशिकी में वृंदा के रोल में नजर आई थी। वैशाली के करियर को ससुराल सिमर का शो से पहचान मिली थी। इस शो में उन्होंने सिमर और प्रेम की बेटी अंजलि भारद्वाज का किरदार निभाया था। इसके अलावा एक्ट्रेस सब टीवी के शो सुपर सिस्टर्स, विश या अमृत: सितारा, मनमोहिनी 2 में दिखाई दी थी। एक्ट्रेस आखिरी बार दंगल टीवी के शो रंक्षाबंधन में नजर आई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article