Saregamapa 2022 Lil Champs Start from 15 october 2022: छोटे परदे पर लगातार कई नए रियलिटी शोज शुरू हो रहे हैं। इसी के साथ सा रे गा मा पा फिर से वापसी कर रहा है। सा रे गा मा पा अपने नए सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स का नया सीजन आज से यानि 15 अक्टूबर को टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। दर्शकों के लिए सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स की रिलीज डेट सामने आ चुकी है और साथ ही मेकर्स ने शो से जुड़ी सभी डिटेल्स शेयर कर दी हैं। हालिया प्रोमो में विनय कुमार नाम का एक बच्चा अपनी मधुर आवाज से जजेस का दिल जीतता हुआ दिखाया गया है।
कब और कहां देख सकेंगे सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स
सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स शो में एक से बढ़ कर एक सुरों के धुरंधर अपनी आवाज से सभी का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। आज से सीजन 9 यानि सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स (15 अक्टूबर 2022) शुरू हो रहा है। जी टीवी पर दर्शक इसे शनिवार और रविवार को रात 9 बजे देख सकेंगे।
सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के ये हैं जजेस
जीटीवी का रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स भारत भर के बच्चों की सिंगिंग प्रतिभा को दिखाने के लिए वापस आ गया है। इस बार शो में शंकर महादेवन, नीति मोहन और अनु मलिक जज हैं। जबकि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया नए सीजन को होस्ट कर रहे हैं।
सा रे गा मा पा में आ रहे टैलेंटेड बच्चे
सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स से जुड़े लगातार नए प्रोमो सामने आ रहे हैं जिसे देखकर दर्शक काफी इमोशनल हो रहे हैं। प्रोमो में शो के कंटेस्टेंट हर्ष अपने संघर्ष के बारे में बता रहे हैं। हर्ष ने जजों को बताया कि वो कैसे पिता के देहांत के बाद जागरण में गाना गा कर कर्जा उतारा है और अपने घर की जिम्मेदारी उठा ली है। इसे सुन कर शो की जज नीति मोहन रोने लग जाती हैं और कहती हैं कि आप सच में सुरों के सिकंदर हो। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। सभी दर्शक सारेगामापा लिटिल चैंप्स के प्रोमो देखकर इस आने वाले शो के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।
